jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का जन्म दिहाड़ा धूमधाम से मनाया गया।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला किया गया।
(Gurdeep Saluja,jamshedpur)
जमशेदपुर- टुईलाडुंगरी स्थित कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का जन्म दिहाड़ा बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
इस सफल आयोजन में सर्वप्रथम स्त्री सत्संग सभा द्वारा संगति रुप में श्री सुखमनी साहिब जी का पावन पाठ किया गया, एवं कथा किर्तन एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले की अरदास की गई।
इस मौके पर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने संबोधन में संगत को आज के पावन अवसर पर लाख लाख बधाई दी। एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं एवं उपस्थित संगत का धन्यवाद किया।
इस मौके पर उन्होंने से गुरुद्वारा परिसर में दीपमाला करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगत से अपील की गई कि युवा पीढ़ी को सिख इतिहास और महान शहीदों के जीवन से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास को जान सकें और बाबा जीवन सिंह जी जैसे महान योद्धाओं के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का जीवन हमें सदैव चढ़दी कला, साहस, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस बीच उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल के बचे हुए कार्यों को शुरू करवाने की बात कही,एक महत्वपूर्ण एवं समाज उत्थान के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाज की बच्चियों को कंप्यूटर की शिक्षा एवं सिलाई मशीन की सिखलाई देने हेतु गुरुद्वारा साहिब में बहुत जल्द क्लासेस आरंभ की जाएंगी। इस बात से संगत में खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह के प्रयास से गुरुद्वारा साहिब में यह क्लासेस आरंभ होती हैं तो ये उनके कार्यकाल का ऐतिहासिक काम होगा। और इन क्लासेस के शुरू होने पर समाज की कई बच्चियाँ आत्मनिर्भर हो सकती हैं। और खास बात यह है कि उक्त कक्षाओं की जिम्मेदारी भी महिलाओं की देखरेख में होगा।
बहरहाल, शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिहाड़े को मुख्य रखते हुए शाम को गुरुद्वारा परिसर में भव्य दीपमाला की गई।
इस मौके पर प्रधान : सतबीर सिंह,चेयरमैन : हरभजन सिंह,मीत प्रधान : सरबजीत सिंह , मनोहर सिंह,सेक्रेटरी : हरविंदर सिंह,संरक्षक : भगत सिंह,सलाहकार : जसवंत सिंह भोमा , गुरबक्स सिंह , हरभजन सिंह , सुखजिंदरपाल सिंह , मास्टर सविंदर सिंह , बरयाम सिंह , मुख्तार सिंह , गगनदी प सिंह , हरदीप सिंह , महिंदर सिंह भाटिया , सेमा , राजू , विक्की ,कन्वीनर: सतपाल सिंह,स्त्री सत्संग सभा प्रधान : दलबीर कौर,सकत्तर : बलविंदर कौर भोली, जीतू , सरबजीत कौर , लवली कौर समेत सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद थी
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories