Loading ...
Breaking News

jamshedpur-सिख नौजवान सभा टुईलाडुंगरी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी एवं फुलों की वर्षा की गई।

jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा द्वारा टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देख रेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव मनाया गया ।

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन सिखलाई क्लास का उद्घाटन किया गया।

jamshedpur-.हजूर साहब यात्रा की सकुशल वापसी और चेतना मार्च की सफलता पर शुकराना अरदास एवं सम्मान समारोह आयोजित.

jamshedpur-श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422 वें पहिले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब साकची में 13 सितंबर को मनाये जा रहे विशेष कीर्तन दरबार.

jamshedpur-सिख नौजवान सभा टुईलाडुंगरी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी एवं फुलों की वर्षा की गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

Daily Dose 24/7

जमशेदपुर- सिख नौजवान सभा एवं स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया, इस पावन पर्व पर सिख नौजवान सभा के युवाओं द्वारा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान में आतिशबाजी एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर फुलों की वर्षा की गई।

इस संबंध में नौजवान सभा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने मीडिया संवाददाता को बताया कि गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडूंगरी में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व को श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर शाम के समय रहरास साहिब के पावन पाठ के उपरांत स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा की ओर से विशेष शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया था। संगत ने गुरु साहिब के चरणों में हाजिरी भरकर गुरबाणी एवं शब्द-कीर्तन श्रवण किया और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शब्द-कीर्तन के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का फूलों की वर्षा कर श्रद्धापूर्वक सुखासन किया गया।
इस दौरान गुरुद्वारा साहिब का वातावरण पूरी तरह से गुरबाणी एवं श्रद्धा के रंग में रंगा रहा।

कार्यक्रम के समापन के बाद सिख नौजवान सभा, टुईलाडूंगरी की ओर से गुरुद्वारा साहिब परिसर में भव्य दीपमाला और अस्तबाजी की गई। दीपमाला से पूरा गुरुद्वारा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और संगत ने इस पावन दिवस की खुशियां श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाईं।

इस अवसर पर सिख नौजवान सभा एवं स्त्री सत्संग सभा समेत बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

प्रमुख रूप से उपस्थित

नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह, स्त्री सभा(A) की प्रधान बीबी दलबीर कौर, स्त्री सत्संग सभा(B) की प्रधान बीबी चरणजीत कौर, चेयरमैन जसबीर सिंह गिल, मीत प्रधान जोरावर सिंह और सोनी सिंह, सचिव सतवंत सिंह रौशन और नवजोत सिंह, कैशियर चरनजीत सिंह, हरजीत सिंह बोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, ओमी सिंह, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, बलजीत सिंह, दीपक सिंह, सतनाम कौर, जसबीर कौर डिंपी, परमजीत कौर, निर्मल कौर, संदीप कौर, सुनीता कौर, आशा कौर, सोनी कौर।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed