jamshedpur-सरदार शैलेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया,know more about it.
jamshedpur
SIKH MEDIA

DAILY DOSE NEWS
झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने देश के 10 वर्षों तक रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा एक समय ऐसा भी आया था जब देश के सोना को बंधक रखने की नौबत आ गई थी परंतु डॉक्टर मनमोहन सिंह की आर्थिक स्थिति को सुधारने में बहुत बड़ा कार्य किया था वह एक ईमानदार कर्मठ व्यक्ति थे मैं समझता हूं कि उनका देश में चाहे कोई भी पार्टी का नेता हो उनका दुश्मन नहीं हो सकता है.
डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पर डाक्टर मनमोहन सिंह के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 में जमशेदपुर आम बागान में एक जनसभा करने के लिए आए थे जिसमें तत्कालीन सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान एवं वर्तमान में झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह को विशेष रूप से बुलाकर मिले थे