Loading ...

JAMSHEDPUR-सरदार शैलेन्द्र सिंह का प्रयास रंग लाया, उपायुक्त ने जुगसलाई थाना में दो दमकल गाड़ियां रखने का दिया निर्देश।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

Daily Dose News

जुगसलाई के लोगों में आशा की किरण जगी

जमशेदपुर l उपायुक्त राजीव रंजन के आदेश पर उप्समकरता द्वारा अधिष्ठान अग्निशामक पदाधिकारी जमशेदपुर को पत्र भेज कर तत्काल राहत के लिए जुगसलाई थाना परिसर में दो अग्निशामक( दमकल) गाड़ियां रखने के लिए कार्रवाई करने का आदेश निर्गत किया है.

जातव्य है कि जुगसलाई नगर परिषद रेट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने 4 जून को उपायुक्त राजीव रंजन को एक ज्ञापन सौंप कर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने एवं तत्काल राहत देने के लिए जुगसलाई थाना परिसर में दो अग्निशामक (दमकल )गाड़ी रखने का मांग की थी.

ज्ञापन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया है  कि 29 मई को जुगसलाई की एक फैक्ट्री में आग लग जाने के क्रम में अग्निशामक विभाग को सूचना देने के बाद जुगसलाई क्षेत्र में घनी आबादी के साथ-साथ सड़के संकीर्ण गलियां होने के कारण 45 मिनट के बाद अग्निशामक दमकल घटनास्थल पर पहुंची थी तत्काल गाड़ियां नहीं पहुंचने के कारण आग से लाखों का नुकसान हो चुका था राहत की बात यह है कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ इसलिए समय रहते तत्काल राहत देने के लिए दो अग्निशामक दमकल गाड़ियां जुगसलाई थाना में रखी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना घटने पर जल्द से जल्द दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच सके.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *