Loading ...

jamshedpur-सरदार भगवान सिंह का सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में हुआ भव्य स्वागत।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

दोबारा प्रधान चुने जाने पर उन्होंने गुरु महाराज जी का शुकराना किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स,रिफ्यूजी कालोनी, बीबी इंद्रजीत कौर( President Istri Satsang Sabha Gourishanker Road),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर: सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दोबारा प्रधान चुने जाने के बाद सरदार भगवान् सिंह कल शाम शहीद बाबा दीपसिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। जहाँ सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह सदस्यों स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा ने उनका स्वागत किया एवं सरोपा देकर सम्मानित किया।(नीचे पढें पूरी खबर)

इस संबंध में कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार भगवान् सिंह ने अपने पिछले मात्र 3 सालों के कार्यकाल के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य किये हैं। उदाहरण के लिए उन्होंने किसान आंदोलन एवं पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा करके जरुरत मंदो तक पहुंचाने एवं सीजीपीसी कार्यालय में लोक भलाई के शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधा प्रदान करने के अलावा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।(नीचे पढें पूरी खबर)

इस अवसर पर सरदार भगवान् सिंह ने कहा कि कोल्हान की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने उन्हें दोबारा प्रधान बनाकर जो विश्वास जताया है। उससे उनकी और जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब उन्हें नयी उर्जा और उत्साह से बचे हुए कार्यों को करना है। दोबारा प्रधान चुने जाने पर उन्होंने गुरु महाराज जी का शुकराना किया। इस मौके पर सीजीपीसी महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि वह सरदार भगवान् सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। इसके पीछे उन्होंने सरदार भगवान् सिंह के पिता स्वर्गीय सरदार सौदागर सिंह की बातें संगत से साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय सरदार सौदागर सिंह ने उनसे कहा था कि वह सरदार भगवान् सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। इसपर उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया था।
बहरहाल इस मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में भारी संख्या में संगत की मौजूदगी रही।



jamshedpur-“आगामी पर्व त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद”-साकची थाना प्रभारी



jamshedpur-आदर्श तरीके से प्रधान चुन मनीफ़िट गुरुद्वारा कमिटी ने पेश की मिसाल.



jamshedpur-आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया।


jamshedpur


jamshedpur-तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सीजीपीसी कार्यालय में बैठक आज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *