Loading ...

jamshedpur-सरबजीत कौर बेदी सीतारामडेरा गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान चुनीं गयीं।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

बीबी सरबजीत कौर “रानी” को स्त्री सत्संग सभा की निर्विरोध प्रधान नियुक्त किया गया।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।

जमशेदपुर- आज शहर के शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा स्त्री सत्संग सभा की एक बैठक में 2026-2029 तक प्रधान पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें बीबी सरबजीत कौर “रानी” को स्त्री सत्संग सभा की निर्विरोध प्रधान नियुक्त किया गया।

इस संबंध में नवनियुक्त प्रधान बीबी सरबजीत कौर रानी ने दूरभाष के माध्यम से सिख मीडिया को बताया कि इस संबंध में आज गुरुद्वारा साहिब में एक बैठक बुलायी गयी थी। जिसमें सौहार्दपूर्ण ढंग से कमेटी का गठन किया गया। नवनियुक्त प्रधान बीबी सरबजीत कौर रानी ने आज ही अपने कमेटी का विस्तार भी किया।

जिसमें मुख्य रूप बीबी परमजीत कौर, बीबी नरिंदर कौर, को मीत प्रधान एवं बीबी बलविंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर भंगू, बीबी कुलवंत कौर को जनरल सेक्रेटरी तथा बीबी बलविंदर कौर,बीबी मंजीत कौर, बीबी नीना कौर को कैशियर बनाया गया।

इस मौके पर बीबी सरबजीत कौर ने अन्य सभी महिलाओं को सलाहकार समिति में शामिल किया।

बताते चलें कि शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा स्त्री सत्संग सभा की परंपरा रही है कि उक्त गुरुद्वारा साहिब में कमेटी का कभी कोई विवाद नहीं रहा है। इसे बाबा दीपसिंह जी का आशीर्वाद भी माना जाता है। बताते चलें कि यह गुरुद्वारा स्थानीय महिलाओं के अथक प्रयासों बनाया गया था। और गुरुद्वारा साहिब में चल रहीं सेवाओं में महिलाओं का बड़ा योगदान रहता है। और स्त्री सत्संग सभा की सभी महिलाएं आपसी सद्भावना से मिलजुल कर गुरु घर की सेवा करतीं हैं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।



CGPC NEWS-सोनारी गुरुद्वारा में सरदार शैलेंद्र सिंह ने अंतिम अरदास के लंगर के प्रति संगत को जागरूक किया।



JAMSHEDPUR-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में किर्तन दरबार का आयोजन।



jamshedpur-सरबजीत कौर बेदी सीतारामडेरा गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान चुनीं गयीं।



jamshedpur-समाज में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसना कौमी एकता को कमजोर करता है- भगवान सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *