jamshedpur-रविंदर सिंह रिंकू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी,know more about it.

jamshedpur


jamshedpur-सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह समेत 8 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड रवाना।


jamshedpur-ट्रस्टी स. रंजीत सिंह का जसबीर सिंह पदरी पर पलटवार।


jamshedpur-हरविंदर सिंह मंटू साकची गुरुद्वारा के प्रधान बने.


jamshedpur-विश्व मोटरसाइकिल दिवस पर विशेष.

daily dose news

रविंदर सिंह रिंकू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी, कृतजीत सिंह 'रॉकी' को प्रदेश सोशल मीडिया का दिया गया पदभार

jamshedpur

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशा निर्देश में आज अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार एवं उसमें परिवर्तन किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कृतजीत सिंह 'रॉकी' को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किये जाने के उपरांत रविंदर सिंह रिंकू ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, महामंत्री ताजदार आलम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इत्यादि का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसका मैं शुक्रगुज़ार हूँ और यह यकीन दिलाता हूं कि पार्टी हित में मैं जिस तरह से अभी तक कार्य करते आया हूँ उसे और बेहतरीन तरीके से कर सकूं। प्रदेश अध्यक्ष जी के भरोसे पर खड़ा उतरना और संगठन को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर आगे कार्य करूँगा।

jamshedpur
jamshedpur

वहीं कृतजीत सिंह 'रॉकी' ने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात जी, महामंत्री ताजदार आलम जी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझपर यह भरोसा दिखाया और मैं उन्हें यह यकीन दिलाता हूं कि मैं पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभाने का प्रयास करूँगा।
ज्ञात हो कि कृतजीत सिंह 'रॉकी' इससे पूर्व साकची मंडल (पूर्वी) के महामंत्री के पदभार भी संभाल चुके हैं।

वहीं रविंदर सिंह रिंकू विगत 25 साल से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं और यही वजह है कि पार्टी स्तर में उनका कद और पद बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी से पूर्व वह अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के पद पर नियुक्त थे और अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें संगठन की तरफ से जमशेदपुर लोकसभा के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी भी बनाया गया था और रविंदर सिंह ने सहप्रभारी के रूप में कठिन परिश्रम करते हुए अल्पसंख्यकों को एकत्रित करके अपने दायित्वों को पूरा किया। शायद यही कारण है कि प्रदेश कमेटी इनके कार्यों को देखते हुए इन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने का निर्णय लिया।

ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,सिख विजडम(सीजीपीसी), दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, साथियों और पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविंदर सिंह रिंकू ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के स्नेह, प्रेम और अपनत्व से काफी प्रसन्नता हो रही है और इसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूँ।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *