jamshedpur-हरविंदर सिंह मंटू द्वारा प्रेसवार्ता। वक्ताओं ने निशान सिंह पर साधा निशाना।

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव के मद्देनजर विपक्ष के उम्मीदवार सरदार हरविंदर सिंह मंटू द्वारा साक्ची स्थित कार्यालय में प्रेसकांफ्रेंस बुलाई गयी। जिसमें मंटू गुट के सक्रिय वक्ताओं द्वारा कार्यवाहक प्रधान सरदार निशान सिंह पर निशाना साधते हुए सीनियर मीत प्रधान सरदार जोगिन्दर सिंह जोगी ने कहा कि निशान सिंह ने पिछले 3 वर्षों का हिसाब हमारे बार बार कहने पर नहीं दिया। और अब आनन फानन में मीडिया के माध्यम से हिसाब दिया गया। जो कि आधा अधूरा और असंतोष जनक है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले 3 सालों में गुरुद्वारा सौन्दर्यीकरण,टीचर बहाली और सोलर पॉवर सिस्टम लगाने के दौरान बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसे संगत भलीभाँति जानती हैं। इसका जवाब आगामी चुनाव में संगत उन्हें हराकर देगी।

पूर्व प्रधान सरदार महेंद्र सिंह ने निशान सिंह को जमकर कोसा।

साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के 3 बार प्रधान पद की सेवा निभाने वाले बुजुर्ग हो चुके सरदार महेंद्र सिंह ने निशान सिंह को जमकर कोसा उन्होंने कहा कि मैंने कमेटी के चेयरमैन पद पर रहते हुए निशान सिंह को कहा था कि उन्हें ऑडिटर का पद दिया जाए। ताकि हिसाब किताब में पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। शायद उन्हें किसी बात का डर था। मैं चाहता था कि कमेटी में कोई इंटरनल ऑडिटर हो। जिससे हिसाब किताब संगत के बीच में पारदर्शी रहे। फिर भी मैं बीच बीच में आय- व्यय के बारे में पूछता रहता था। लेकिन उन्होंने कभी मेरे सवाल का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। महेंद्र सिंह ने निशान सिंह को सलाह देते हुए कहा कि वह संगत को पहले बताएं कि पैसा कहाँ लगा। फिर वोट मांगने जाएं।

रॉकी सिंह ने कहा गुरुद्वारा के विकास कार्य में निशान सिंह ने अपने घर से पैसा नहीं लगाया।

मंटू गुट के तेजतर्रार वक्ता हीरा सिंह परिवार के रॉकी सिंह ने कहा कि निशान सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में विकास कार्य करके कोई नयी बात नहीं किया है। अपने अपने समय में सभी प्रधान ने गुरुद्वारा साहिब में कुछ न कुछ विकास कार्य किये हैं। और निशान सिंह ने जो काम किये हैं। वो संगत के पैसे से किये हैं। उन्होंने एक भी पैसा अपने घर से नहीं लगाया है। इसलिए बार बार अपने कार्यों की दुहाई देकर संगत को बहलाने का काम न करें। संगत समझदार है। वाहेगुरु चाहेगा तो इस बार निशान सिंह को गद्दी छोड़नी पड़ेगी।

चेयरमैन हरदयाल सिंह ने निशान सिंह पर कसा शिकंजा।

चेयरमैन हरदयाल सिंह ने निशान सिंह एवं उनके कैबिनेट के लोगों के रव्वयै के प्रति अफसोस जताते हुए कहा कि निशान सिंह की कमेटी के तानाशाही रव्वयै से तंग आकर उन्होंने साक्ची गुरुद्वारा साहिब के ऑफिस में जाना बंद कर दिया। इस मामले में यदि यह कहा जाए कि मैं केवल नाम का चेयरमैन हूँ। तो इसमें कोई गलत नहीं होगा। निशान सिंह अपने आप को अच्छा साबित करने के लिए कमेटी के किसी भी पदाधिकारी को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन संगत को सब पता है। उन्होंने निशान सिंह पर व्यंग्य करते हुए कहा कि निशान सिंह संगत को बताएं कि उन्होंने कितनी बड़ी हेराफेरी की है। और कितना बड़ा तीर मारा है। अपने इस कामयाबी को भी संगत से साझा करे

राजू मारवाह ने भी लगायी क्लास।

मंटू गुट के वरिष्ठ सहयोगी सरदार राजू सिंह मारवाह ने एक महत्वपूर्ण बात करते हुए पिछले कई प्रधान के नाम लिए और सरदार निशान सिंह को आईना दिखाया। और कहा कि गुरु घर में समय समय पर इन प्रधानों के कार्यकाल में काफी विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो बचपन से ही गुरुद्वारा साहिब से जुड़े हुए हैं। और लगभग सभी प्रधानों के कार्यशैली को भी नजदीक से देखा है। अगर निशान सिंह गुरु घर में अपने द्वारा किए गए कामों पर वोट मांग रहे हैं तो वो ये भी बताएं कि गुरुद्वारा साहिब में उनके कार्यकाल के दौरान टीचर बहाली में कितने पैसे आये थे। और पिछले तीन साल के आय व्यय का पूरा हिसाब भी बताएं। उनके द्वारा दिया गया हिसाब आधा अधूरा हिसाब है। जिससे विपक्ष बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।


jamshedpur-गुरु गोविंद सिंह प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में मना शिक्क्षक दिवस.


CGPC NEWS-सीजीपीसी द्वारा चलाई जा रही मुहिम सराहनीय -काले


GPCS NEWS-गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर अलौकिक कीर्तन दरबार: खालसा सेवा दल की तैयारियां जोरों पर.


CGPC NEWS-सीजीपीसी कार्यालय में श्री सुखमणि साहब का पाठ एवं गुरु महाराज के समक्ष सैकड़ो लोगों ने अरदास की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *