jamshedpur-गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर सोनारी में छबील सेवा का सफल आयोजन.

jamshedpur
SIKH MEDIA
जमशेदपुर, 14 जून: आज गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर सोनारी समूह साध संगत एवं जोड़ी राइडर्स द्वारा सन 2013 से चली आ रही परंपरा के अनुसार SBI बिल्डिंग, कागलनगर, सोनारी, जमशेदपुर में छबील सेवा का आयोजन किया गया।
इस सेवा में मीठा पानी एवं चना का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। पूरी टीम एवं सेवादारों ने सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनारी गुरुद्वारा के अध्यक्ष, सीजीपीसी के चेयरमैन, तथा उनकी पूरी टीम ने उपस्थित होकर सहयोग किया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सतगुरु की कृपा से सेवा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विशेष उपस्थिति
सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित कागल नगर स्टेट बैंक बिल्डिंग में परम दीप सिंह पिंकी परिवार द्वारा मीठे शरबत की शब्बील लगाई गई एवं काला चना का प्रसाद बाटा गया l
इस मौके पर विशेष रूप से सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर मित प्रधान सुखविंदर सिंह राजू सोनारी प्रधान बलवीर सिंह मनजीत सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सुरेंद्र सिंह शिंदे केंद्रीय सभा के प्रधान अमरीक सिंह जगतार सिंह नागी विनोद प्रसाद सुरजीत कुमार अमरजीत सिंह गुरजीत सिंह सुनील नदी आदि कई अन्य लोग शामिल थे l
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।