jamshedpur-मानगो गुरुद्वारा साहिब में नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया।

jamshedpur
SIKH MEDIA
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब में आज एक विशेष अवसर देखने को मिला। वार्ड नंबर 32 से नव निर्वाचित पार्षद प्रियंका सिंह, वार्ड नंबर 35 से नौशाद आलम तथा वार्ड नंबर 12 से ही अनीता श्रीवास्तव अपनी जीत के बाद पहली बार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों ने नव निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे जात-पात, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी समाजों को साथ लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करें।
कमेटी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, इसलिए हर वर्ग और हर समुदाय की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना ही सच्ची जनसेवा है। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षदों ने भी उपस्थित संगत और कमेटी को भरोसा दिलाया कि वे किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सभी समाजों को साथ लेकर, आपसी एकता और भाईचारे के साथ अपने क्षेत्रों के विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।
अंत में अरदास की गई कि गुरु महाराज इन सभी को जनता की निस्वार्थ सेवा करने का बल और सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास का वातावरण बना रहे।