Loading ...

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक जीत.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

श्री कलगीधर मध्य विद्यालय की अवैध कमेटी होगी भंग।

जमशेदपुर l 1956 से टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चलने वाला सरकारी स्कूल श्री कलगीधर मध्य विद्यालय टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गठित की गई कमेटी द्वारा चलाने के लिए शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसके लिए आज शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कमेटी को आश्वासन दिया।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं समेत सिख नौजवान सभा , सी जी पी सी की टीम और समूह सिख समाज का एक प्रतिनिधिमण्डल शिक्षा विभाग के दफ्तर में संबंधित अधिकारी से मिलने पहुंचे।

और उन्हें श्री कलगीधर मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कमेटी बनाकर अवैध कब्जा से अवगत कराया। इसपर संबंधित अधिकारी ने उक्त प्रकरण पर कार्रवाई करके अवैध कमेटी को भंग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने एक स्कूल कमेटी का गठन किया और शिक्षा विभाग में सभी कमेटी सदस्यों के नाम लिखकर विभाग को सूचित किया।

सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि अब श्री कलगीधर मध्य विद्यालय में उक्त संवैधानिक कमेटी कार्य करेगी जो पिछले 70 सालों से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही स्कूल में कमेटी बना कर भेजती है और आगे भी इसी संवैधानिक तरीके से ही काम किया जाएगा ।

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों को चलाने हेतु झारखंड सरकार से एग्रीमेंट के तहत स्कूल चलाने का अधिकार संबंधित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हि किया जाएगा. सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को आज एक कमेटी का गठन करके आवेदन पत्र दिया भी दिया है और शिक्षा विभाग के अधिकारी ने उक्त कमेटी को स्कूल चलाने के लिए आश्वस्त किया है.

इस मौके पर सीपीसी के अध्यक्ष वाइस चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतबीर सिंह ट्रस्टी रणजीत सिंह महासचिव जसवंत सिंह सतपाल सिंह , हरभजन सिंह , रणजीत सिंह , भगत सिंह , परमजीत सिंह ,मुख्तार सिंह , दिलबाग सिंह आदि एवं उनकी पूरी टीम साथ में सिख नौजवान सभा सिख स्त्री सत्संग सभा की सभी अधिकारी उपस्थित थी.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।



jamshedpur-गैस एजेंसियों के साथ उपायुक्त की बैठक। निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्रवाई।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी की ऐतिहासिक जीत.



CGPC NEWS-सोनारी गुरुद्वारा में सरदार शैलेंद्र सिंह ने अंतिम अरदास के लंगर के प्रति संगत को जागरूक किया।



JAMSHEDPUR-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में किर्तन दरबार का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *