jamshedpur-हरविंदर सिंह मंटू साकची गुरुद्वारा के प्रधान बने.

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

जमशेदपुर I सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव करवाने के लिए बनाई गई पांच सदस्य चुनाव कमेटी नरेंद्र पाल सिंह अमरजीत सिंह भामरा परविंदर सिंह सोहल सरजीत सिंह लखविंदर सिंह की देखरेख में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक साकची गुरुद्वारा डोयड़ी साहब के नीचे बनाए गए बुथ मे कुल 1831 वोटर लिस्ट में 904 लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया.

जिसमें प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों में हरविंदर सिंह मंटू को 823 मत जसवीर सिंह गांधी को 37 मत एवं परमजीत सिंह काले को 33 मत पड़े पांच मत पत्र ब्लैनक पाए गए एवं छे मतपत्र गायब पाए गए इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट दीपक सिंकु एवं साकची के थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तेद रहे प्रारंभिक चरण में साकची के निशान सिंह ग्रुप के कुछ लोगों द्वारा वोट ना पड़े इसके लिए विरोध किया परंतु पुलिस की मौजूदगी के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू परमजीत सिंह दलजीत सिंह रोशन गुरचरण सिंह शेखर सुरेंद्र सिंह शिंदे दलबीर सिंह जसवंत सिंह जसु सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सुखवंत सिंह सुक्कू अमरीक सिंह हरदीप सिंह डीपी अमृतपाल सिंह आदि कई अन्य लोग सक्रिय रहे ताकि चुनाव में कोई विघ्न न डाल सके 4 बजे वोटिंग बंद हो गई.

उसके बाद मत पत्रों की गिनती शुरू हुई जिसमें 823 मत पाकर हरविंदर सिंह मंटू को विजई घोषित किया गया उसके बाद हरविंदर सिंह मंटू अपने सहयोगियों के साथ साकची गुरुद्वारा में गुरु महाराज का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे और वहां अरदास कर गुरु महाराज के प्रति आभार प्रकट किया.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह ने विजई होने का प्रमाण पत्र एवं स्रोपा देकर हरविंदर सिंह मंटू को विजई घोषित किया संचालन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया उसके बाद हरविंदर सिंह मंटू अपनी टीम के साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सीजीपीएससी के अधिकारियों का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे और भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह पांच सदस्य कमेटी को शॉल एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारी वहां पर डटे रहे.

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,सिख विजडम के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

PLEASE READ THIS ALSO


JAMSHEDPUR-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया।


Sad News-इंद्रपाल सिंह सग्गू का कोलकाता के अस्पताल में निधन.


Amritsar-स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी-सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार.


jamshedpur-गुरुद्वारा साहिब में विकास को लेकर बहुत से कार्य किए गए हैं-निशान सिंह

PREVIOUS NEWS

जमशेदपुर: शहर के बाहरी क्षेत्र के गुरुद्वारों मे से एक सबसे प्राचीन सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब का 63 वां स्थापना दिवस रविवार दिनांक 22-06-2025 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में रविवार 22 जून को सिख नौजवान सभा स्थानीय सिख संगत के सहयोग से 63 वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है। जिसका आगाज आज शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से हो चुकी है।
कार्यक्रम की रुपरेखा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रोग्राम में दोनों टाइम सुबह और शाम को दिवान सजाया जाएगा।जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति सुबह ठीक 10 बजे होगी। उसके उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा। और किर्तन दरबार सजाया जाएगा।
उसी प्रकार शाम के दिवान ठीक 5 बजे आरंभ किया जाएगा। जिसमें रहिरास साहिब जी के पाठ के उपरांत किर्तन गायन का प्रोग्राम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *