Loading ...

jamshedpur-दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुवे चंचल भाटिया,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुवे चंचल भाटिया

शहर के समाजसेवी,सह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सह राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान से सांसद मनोज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह सह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया,

जैसा कि ज्ञात है हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश से 30 लोगों को उनके सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों के अनुरूप उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं,इस वर्ष ये सम्मान शहर के चंचल भाटिया को मिला,चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीति से जुड़े है,समय समय पर वो जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह में सहयोग,श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे सामाजिक कार्य करते रहते है,

साथ ही वो खुद प्लेटलेट्स डोनर है,17 बार वो प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके है,उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुवे सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा उन्हें इस बार अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया,चंचल भाटिया ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान के लिए वो सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते है,साथ ही कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं लौहनगरी के हर शख्स का है,इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज,सांसद मनोज तिवारी जी, सेल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा,राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी, संस्था के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे



jamshedpur-जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन.



jamshedpur-सिख बच्चियों को अपने कौम के प्रति जागरूक करने हेतु पंजाबी फिल्म “पछतावा” जल्द होगी रिलीज़।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *