Loading ...

jamshedpur-सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की तारीफ की।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

खास मौके पर सरदार भगवान सिंह विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे।

आज सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु घर में 2 नंबर दिवान हाल का नवीनीकरण करके संगत को समर्पित किया। इस खास मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर अपने सहयोगियों के साथ विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त सदस्यों एवं इलाके की समूह संगत को बधाई दी।
इस मौके पर सरदार भगवान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब की कमेटी ने एक बहुत ही सुंदर और तारीफ़ के काबिल कोशिश करते हुए नया बना हुआ सुंदर हॉल संगत के चरणों में समर्पित किया।

सरदार भगवान सिंह ने कहा यह हॉल सिर्फ़ ईंटों और सीमेंट का एक स्ट्रक्चर नहीं है, बल्कि संगत की भक्ति, प्यार और सेवा की भावना की जीती-जागती निशानी है। कमेटी सच में बधाई की हकदार है, जिन्होंने मिलकर, एकजुट होकर और बिना स्वार्थ के इस सुंदर काम को पूरा किया। हॉल का स्ट्रक्चर और डेकोरेशन बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है, जो गुरु घर की शान को और बढ़ाता है।

खासकर, वे सभी संगत जिन्होंने इस सेवा में अपना तन, मन और धन लगाया, वे भी बधाई और धन्यवाद की हकदार हैं। गुरु घर की सेवा में किया गया योगदान बेमिसाल है। यह भी बहुत खुशी की बात है कि इस हॉल में अखंड पाठ साहिब का सिलसिला लगातार चल रहा है, जिससे गुरबानी की धुन हमेशा गूंजती रहेगी और संगत को रूहानी शांति और चढ़दी कला मिलती रहेगी।

वाहेगुरु जी संगत को इसी तरह एक साथ बैठकर गुरु घर की सेवा करने की ताकत और चढ़दी कला देते रहें। जहां एकता और सेवा होती है, वहां गुरु का आशीर्वाद अपने आप बरसता है।

अंत में उन्होंने सेवादारों, दानी संगत और मैनेजमेंट कमेटी को दिल से बधाई और धन्यवाद किया।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।



jamshedpur-सिखों के नववर्ष पर साकची गुरुद्वारा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रहित



jamshedpur-सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की तारीफ की।



jamshedpur-संगतसर नारगा गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला कार्यक्रम 15 को।



jamshedpur-अच्छी कुकिंग करने वाली सिख महिलाओं के लिए खुशखबरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *