jamshedpur-सीजीपीसी ने जमशेदपुर में रचा काला इतिहास, तानाशाही की सभी हदें पार: निशान सिंह

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह के सीजीपीसी अध्यक्ष भगवान सिंह पर गंभीर आरोप
आज का दिन जमशेदपुर के सिख इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज हो गया, जब साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार निशान सिंह ने सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) द्वारा कराए गए मतदान को “असंवैधानिक और तानाशाहीपूर्ण” करार देते हुए खुलेआम विरोध जताया। सरदार निशान सिंह ने जमशेदपुर की संगत के समक्ष एक सशक्त और भावनात्मक बयान जारी कर सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह को कटघरे में खड़ा किया।
ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
निशान सिंह ने कहा, “22 जून, 2025 — यह तारीख न केवल जमशेदपुर, बल्कि पूरे सिख समाज के लिए शर्मनाक बन गई है। भगवान सिंह ने अपने व्यक्तिगत अहंकार की तुष्टि के लिए पूरी कौम की गरिमा को तार-तार कर दिया है।”
निशान सिंह ने आरोप लगाया कि भगवान सिंह और उनके समर्थकों ने साकची गुरुद्वारा के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध और पक्षपातपूर्ण तरीके से मतदान कराया, जिसमें उनकी पसंद के प्रत्याशी को प्रधान बनाए जाने की कोशिश की गई। निशान सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को “तानाशाही की पराकाष्ठा” बताया और कहा कि संविधानिक प्रक्रियाओं का खुलेआम मजाक उड़ाया गया।
उन्होंने कहा, “भगवान सिंह ने अपने प्रभाव और पद का दुरुपयोग कर गुरुद्वारा प्रबंधन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। यह न सिर्फ़ गुरुद्वारा प्रबंधन की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि संपूर्ण सिख समाज के आत्मसम्मान पर हमला है।”
इस अवसर पर निशान सिंह ने जमशेदपुर के अन्य गुरुद्वारों के प्रधानों से अपील की कि वे इस घटना से सबक लें और सीजीपीसी की राजनीति का शिकार न बनें। उन्होंने सभी प्रधानों को संगठित होकर ऐसी तानाशाही प्रवृत्तियों का विरोध करने का आह्वान किया।
PLEASE READ THIS ALSO
PREVIOUS NEWS
जमशेदपुर: शहर के बाहरी क्षेत्र के गुरुद्वारों मे से एक सबसे प्राचीन सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब का 63 वां स्थापना दिवस रविवार दिनांक 22-06-2025 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में रविवार 22 जून को सिख नौजवान सभा स्थानीय सिख संगत के सहयोग से 63 वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है। जिसका आगाज आज शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से हो चुकी है।
कार्यक्रम की रुपरेखा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रोग्राम में दोनों टाइम सुबह और शाम को दिवान सजाया जाएगा।जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति सुबह ठीक 10 बजे होगी। उसके उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा। और किर्तन दरबार सजाया जाएगा।
उसी प्रकार शाम के दिवान ठीक 5 बजे आरंभ किया जाएगा। जिसमें रहिरास साहिब जी के पाठ के उपरांत किर्तन गायन का प्रोग्राम होगा।
प्रोग्राम में कौन कौन से जत्थे पहुँच रहे हैं।
सरजामदा गुरुद्वारा साहिब के स्थापना दिवस के मौके पर कविसर जत्था भाई साहिब भाई सुरजीत सिंह जी, शहर के जाने माने किर्तनिए भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू, भाई जसबीर सिंह जी, एवं बीबी श्रद्धा दास जी अपने मनोहर किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारियों एवं सिख नौजवान सभा ने जमशेदपुर शहर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि प्रोग्राम में समयानुसार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। और अपना जीवन सफल करें।
नोट- कार्यक्रम में दोनों टाइम गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।