Loading ...

jamshedpur-सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने अमृतपान किया।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने अमृतपान किया।

जमशेदपुर: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के अनुसार सिख परिवार में जन्म लेने वाले सभी लोगों को अमृतपान करना चाहिए। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को कहा कि “रहत प्यारी हमको, सिख प्यारा नाहीं” अर्थात जो सिख रहत मर्यादा में रहते हैं। उन्हें गुरु महाराज जी अत्यंत प्यार करते हैं। इन बातों का अनुसरण करते हुए सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कल जेमको आजाद बस्ती के धार्मिक समागम स्थल पर धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल द्वारा अमृतपान किया।

jamshedpur

इस संबंध मे सरदार गुरनाम सिंह जी ने बताया कि इसका पुरा श्रेय सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उन सभी साथियों को जाता है। जिन्होंने अमृतपान किया हुआ है। उनके संगत मे रहते हुए मन मे इच्छा जाग्रत हुई।उन्होंने कहा कि अमृतपान करने की प्रेरणा सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अपने सहयोगी साथियों से मिली।
उन्होंने कहा कि अमृत छकने के बाद एक अलग तरह की अनुभूति का एहसास हो रहा है। अब लगता है कि वह अपने गुरु महाराज जी के परिवार में शामिल हो गये हैं।उन्होंने आम संगत से अपील करते हुए कहा कि सभी सिखों को अमृतपान करना चाहिए।
सरदार गुरनाम सिंह जी ने जब से अमृतपान किया है। उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

बताते चलें कि जमशेदपुर स्थित जेमको आजाद बस्ती गुरुद्वारा साहिब में एक धार्मिक समागम के दौरान धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल द्वारा अमृत छकाने का शिविर लगाया गया था। जिसमें कुल 28 प्राणियों ने अमृतपान किया। जिसमें 16 महिलाओं और 12 पुरुषों ने अमृतपान किया। और गुरु महाराज जी के परिवार में शामिल हो गये।


jamshedpur/puri-आरती साहिब गुरुद्वारा जगन्नाथ पुरी में सालाना दो दिवसीय गुरमत समागम 4 एवं 5 अप्रैल को।


JAMSHEDPUR-बलबीर कौर की पदयात्रा सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं टीम रही साथ।


Astonished-दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक, कैश कराने बैंक पहुंचा मंदिर प्रशासन.


jamshedpur/puri-आरती साहिब गुरुद्वारा जगन्नाथ पुरी में सालाना दो दिवसीय गुरमत समागम 4 एवं 5 अप्रैल को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *