Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर्व में सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सोनारी गुरुद्वारा साहिब के दिवान हाल में टीवी इंस्टाल की गयी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- शहर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर्व को देखते हुए गुरुद्वारा साहिब में सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है।जिसके तहत संगत की सुविधा के लिए सोनारी गुरुद्वारा साहिब के दिवान हाल में दो टीवी लगायी गई है। जिसमें बड़े समागम का लाइव दिखाये जाएंगे।

इस संबंध मे दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए सोनारी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार गुरदयाल सिंह ने मीडिया को बताया कि आगामी 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस के मौके पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारियां चल रहीं हैं। उन्होंने बताया कि संगत के सहयोग से दिवान हाल में दो टीवी लगाये गये हैं। जिसमें गुरुद्वारा साहिब में चलने वाले धार्मिक समागम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। ताकि पिछली पंक्तियों में बैठी हुई संगत भी गुरबाणी शबद किर्तन का आनंद ले सके।

इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में नये परदे एवं दरी गलीचे ईत्यादि भी लगाये जा रहे हैं।

इस बीच सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में संगत द्वारा अपने दशवंद को सार्थक करते हुए बड़े पैमाने पर कमेटी कि सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने संगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीवी गुरु रामदास लंगर हाल में भी लगाने का प्लान है। जिससे लंगर छक रही संगत भी दरबार हाल मे चल रहे किर्तन दरबार का लाइव प्रसारण देख सके।

आज कारमेल जूनियर कालेज की वायस प्रिसिंपल सिस्टर अमला रानी एवं शिक्षिका पूजा पद्मजा रितू स्टूडेंट्स के साथ विशेष रूप से गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और गुरु महाराज जी के सामने नतमस्तक होकर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सभी टिचर को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।



jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर्व में सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है।



TWIST-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव कमेटी में सिकंदर सिंह की इंट्री, अब चुनाव कमेटी छह सदस्यों की होगी।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी.



PURI-टाटा के युवक की हरकत ने शहर के सिख समाज को किया शर्मसार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *