Loading ...

jamshedpur-सिख युवक के इलाज के लिए अर्जुन सिंह वालिया ने 41,500/- रुपये की मदद दी। परिवार ने आभार व्यक्त किया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सरदार अर्जुन सिंह वालिया जी का धन्यवाद किया गया।

जमशेदपुर- किताडीह गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी भाई किशन सिंह जी के सुपुत्र सतपाल सिंह पंजाब में एक सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप घायल हो गये थे। वह पंजाब में प्राथमिक इलाज करवाने के पश्चात जमशेदपुर लौटे और टीएमएच में भर्ती किये गए। लेकिन डाक्टरों द्वारा बताया गया कि उनकी नस दब गयी है। और चोट की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।

आर्थिक रूप से कमजोर ग्रंथी भाई किशन सिंह जी ने बेटे के इलाज के लिए किताडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से गुहार लगाई। और सिख समाज के लोगों ने उनके मदद के लिए हाथ बढ़ाया। और किताडीह गुरुद्वारा की संगत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आपस में मिलजुल कर 21000/- रुपये की राशि इक्कठी की और तुरंत रांची के एम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

इस बीच टीएमएच में इलाज और रांची के एम्स हास्पिटल में ऑपरेशन और उसके बाद जमशेदपुर स्थित मानगो के गुरुनानक हास्पिटल में इलाज हुआ। इन सब प्रक्रियाओं में लगभग 60- 70 हजार का खर्च आया। जिसमें किताडीह निवासी अर्जुन सिंह वालिया द्वारा 41,500/ रुपये की बड़ी मदद पीड़ित परिवार को दिया गया।

इस संबंध में अर्जुन सिंह वालिया ने मीडिया द्वारा पुछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि उक्त धनराशि गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए निकाले गए दशवंद की राशि है। जिसका उपयोग जरुरतमंदों के लिए किया जाता है। और हमनें वही किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किताडीह की सिख संगत का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस बीच सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी व्हाट्सएप ग्रुप में पीड़ित परिवार के मदद के लिए मुहीम चलाकर संगत द्वारा सहयोग मांगा गया। और सिखों ने बढ़चढ़ कर मदद की और सिख युवक सतपाल सिंह का सफलतापूर्वक इलाज हो गया। और उन्हें आज गुरुनानक हास्पिटल मानगो से छुट्टी मिल गयी। इस बीच अर्जुन सिंह वालिया ने परिवार को आगे आने वाले दिनों के लिए दवाईयां आदि की मदद करने का भरोसा भी दिया।

अर्जुन सिंह वालिया द्वारा किये गए पीड़ित परिवार की मदद के लिए सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री वालिया को धन्यवाद दिया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 



jamshedpur-सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने नए उपायुक्त श्री राजीव रंजन को सिख समुदाय की ओर से बधाई दी,एवं सम्मानित किया



jamshedpur-सिख युवक के इलाज के लिए अर्जुन सिंह वालिया ने 41,500/- रुपये की मदद दी। परिवार ने आभार व्यक्त किया।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा में स्वर्गीय बाबा जसवंत सिंह जी को श्रद्धांजलि दी गई।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: 42 पन्नों की वोटर लिस्ट जारी किया गया। 1363 वोटर चुनेंगे प्रधान सेवक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *