jamshedpur-4 जनवरी को रिफ्यूजी क्लोनिं गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन की सारी तैयारियां पूरी.

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
जमशेदपुर l श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर 4 जनवरी को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहब से निकलने वाले नगर कीर्तन को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ एक बैठक में नगर कीर्तन के रूट की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 4 जनवरी को दिन के 11 रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा जो टोयला डोगरी गुरुद्वारा के सामने से मस्जिद रोड होते हुए केबल कंपनी गेट के पास से तीन प्लेट मेंनगेट के सामने से गोलमुरी चौक हावड़ा ब्रिज होते हुए 4:30 बजे साकची गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होगा l

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने बताया कि जिस मार्ग से नगर कीर्तन गुजरेगा वहां पर विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा कई तोरण द्वार बनाए जा चुके हैं जगह-जगह नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी दूध फल आदि की व्यवस्था की गई है l
महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरु चरण सिंह बिल्ला ने नगर कीर्तन में शामिल होने वाले जत्था की जानकारी देते हुए कहा कि सबसे पहले घुड़सवार विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपने यूनिफॉर्म में रहेंगे उसके बाद सेंट्रल कमेटी एवं समूह साध संगत सभी का अभिवादन करते हुए नजर आएंगे उसके बाद पालकी साहब के सामने फूलों की वर्षा करते हुए नौजवान रहेंगे उसके बाद गुरु महाराज की पालकी साहब की अगवानी करते हुए धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल नजर आएंगे पालकी साहब के बाद सिख स्त्री सत्संग सभाओ के कीर्तनी जतथे अपनी-अपनी ड्रेस के साथ शामिल नजर आएंगे और अंत में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के कीर्तनी जतथे भी कीर्तन गायन करते हुए नजर आएंगे.
बैठक में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह चंचल सिंह(SENIOR VICE PRESIDENT) महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल ज्ञानी कुलदीप सिंह सुरेंद्र सिंह शिंदे जसवंत सिंह जसु तरुणप्रीत सिंह बनी सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह महासचिव सुखवंत सिंह सुखु रणजीत सिंह आदि शामिल थे विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यो के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नगर कीर्तन की बेहतरी के लिए अपने सदस्यों के साथ सक्रिय रहे.