jamshedpur-’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

SIKH MEDIA
संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद
जमशेदपुर। निशान सिंह ने जैसे ही साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है उन्हें हर ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी है इसी क्रम में साकची के गुरु नानक नगर ‘ए’ जोन की संगत ने विजय का आशीर्वाद देते हुए उनकी अगली सेवादारी पक्की होने की बात कही है।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
विरोधी सत्य का मुकाबला नहीं कर पा रहें हैं तो बदनामी करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं-परमजीत सिंह काले
मंगलवार को कालीमाटी रोड के नजदीक गुरु नानक नगर के ‘ए’ जोन की संगत द्वारा लगायी गई चुनावी चौपाल में निशान सिंह को सम्मानित भी किया गया। अमरपाल सिंह और पप्पू सिंह ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। निशान सिंह ने कहा ने एक बार फिर दोहराया कि सत्य और असत्य की लड़ाई में संगत से कुछ छुपा नहीं है, उन्हें संगत के आपार सहयोग की आवश्यकता है। परमजीत सिंह काले ने कहा कि, विरोधी सत्य का मुकाबला नहीं कर पा रहें हैं तो बदनामी करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, परंतु संगत है जो सब जानती है। बीबी मनजीत कौर और बीबी कमलजीत कौर ने कहा- पूरी साकची की संगत को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि संगत सेवा की कसौटी पर निशान सिंह को ही मुख्य सेवादार बनायेगी। सुरजीत सिंह छीटे ने निशान सिंह के कार्यकाल का लेखा जोखा और गुरुद्वारा साहिब में हुए विकास कार्यों को फेहरिस्त संगत से साझा की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह ने किया।
चौपाल में मुख्यरूप से अजायब सिंह, लक्की सिंह, पप्पू सिंह, सन्नी सिंह, परमजीत सिंह क़ाले, शमशेर सिंह सोनी, सतबीर सिंह गोलदू, सतपाल सिंह राजू, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह जस्से, त्रिलोचन सिंह टोची, इंद्रजीत सिंह निक्कू, तरसेम सिंह, मनमीत सिंह, अमरपाल सिंह, हरपाल सिंह, मोनी सिंह, जगतार सिंह, परमजीत सिंह चन्नी, हरदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह के अलावा कई बीबियाँ भी इस चौपल में शामिल हुई।
PLEASE READ THIS ALSO
yesterday's news
9 नंबर बागान की संगत ने एक स्वर में कहा निशान सिंह को मिलनी चाहिए सेवा
जमशेदपुर। निशान सिंह द्वारा साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार पद की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद संगत ने भी उन्हें सेवा दिए जाने को वकालत की है। इस क्रम में साकची स्थित 9 नंबर बागान की संगत में चुनावी चौपाल के दौरान वहां की संगत ने एक स्वर में निशान सिंह को फिर से सेवा मिलने की बात पूरी मजबूती से 'बोले सो निहाल सतश्रीअकाल' के जयकारे के साथ कही।
सोमवार को साकची के कालीमाटी रोड के नजदीक अवस्थित 9 नंबर बागान के बस्ती वासियों ने चुनावी चौपाल में उम्मीदवार सरदार निशान सिंह का जोरदार स्वागत किया तथा एक स्वर में कहा कि निशान सिंह को अगले तीन साल के लिए सेवा और मिलनी चाहिए।
सरदार सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार निशान सिंह ने अपने तीन साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य संगत के लिए किए हैं और वे जहां भी संगत के पास मिलने जा रहे हैं संगत उनसे प्रश्न कर रही है कि आखिर सरदार निशान सिंह की टीम को दूसरी अवधि यानी तीन साल और सेवा का मौका क्यों नहीं दी जा रहा है। परमजीत सिंह काले ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए निशान सिंह के कार्यकाल में किये गए सेवा कार्य और उपलब्धियों का चौपाल में साझा किया। उन्होने कहा संगत और उन्हें पूरा भरोसा है की आने वाले दिनों में निशान सिंह को विजय बना कर संगत उन्हें सेवा का एक और मौका अवश्य प्रदान करेगी। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऐसे ईमानदार छवि वाले व्यक्ति को गुरु घर की सेवा 9 नंबर बागान बस्ती वासी अवश्य एक मत होकर दिलाएंगे ताकि और अच्छे कार्य समाज के लिए कर सके।
सरदार जसविंदर सिंह ने कहा कि सभी बागान वासी सरदार निशान सिंह की पूरी टीम के साथ है। इस मौके पर मुख्यरूप से अवतार सिंह तारे, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, परमजीत सिंह चन्नी, हरदीप सिंह, अमृत पाल सिंह, तेजपाल सिंह, तेजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह केअलावा कई बीबियाँ भी इस चौपल में शामिल हुई।