jamshedpur-टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस पर विशेष कार्यक्रम।

jamshedpur
SIKH MEDIA
सिख इतिहास से जुड़ी क्विज़ कंपिटिशन का आयोजन किया जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर- टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर विशेष किर्तन दरबार सजाया जाएगा।जिसमें 12 अप्रैल से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया जाएगा। इस अवसर पर सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व चेयरमैन बीबी दलबीर कौर द्वारा कथा विचार करके संगत को खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व के महत्व एवं इतिहास से अवगत कराया जाएगा। इस महान किर्तन दरबार में भाई जसपाल सिंह छाबड़ा विशेष रूप से हाजरी भरेंगे। और अपने मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
क्या है खास।
खालसा सृजना दिवस के पावन पर्व के मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा साहिब में एक खास कार्यक्रम के तहत बीबी जसबीर कौर डिंपी की देखरेख में सिख इतिहास से जुड़ी क्विज़ कंपिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसी भी आयु के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
सौन्दर्यीकरण का काम प्रगति पर।
टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में बैसाखी पर्व के मद्देनजर साफसफाई एवं रंग रोगन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस संबंध में गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने मीडिया को बताया कि दर्शनी ड्योढ़ी दिवान हाल एवं लंगर हाल समेत पूरे गुरुद्वारा परिसर में पेंटिंग का काम जारी है।
खालसा सृजना दिवस के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब में 2 दिनों से साफसफाई एवं गुरुद्वारा साहिब के सौन्दर्यीकरण का काम चल रहा है। इस मौके पर निशान साहिब का चोला बदला गया। बैसाखी पर्व एवं खालसा सृजना दिवस को लेकर स्थानीय संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।