jamshedpur-पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों के लिए संदेश।

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

पंजाब में मुख्य रूप से फसलों एवं पशुओं का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिसका आकड़ा करोड़ों में है-शमशेर सिंह

ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरु रामदास सेवा दल सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट, गौरीशंकर रोड स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले तमाम एनजीओ एवं संस्थाओं को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार शमशेर सिंह ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा के रूप में बाढ़ का सामना कर रहे पंजाब के किसान मजदूर एवं आम जनमानस बेहद परेशान हैं। बताया जाता है कि पंजाब में मुख्य रूप से फसलों एवं पशुओं का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिसका आकड़ा करोड़ों में है।

फिल वक्त उन्हें राहत देने के लिए पंजाब की समाजसेवी संस्थाएं एवं पड़ोसी राज्यों से लोग उन्हें खाने पीने के लिए राशन आदि मुहय्या करवा रहे हैं। जिसकी इस समय उन्हें अत्यंत जरुरी हैं। सरदार शमशेर सिंह ने मीडिया को बताया कि पंजाब की स्थिति पर वह पंजाब मे रह रहे अपने रिश्तेदारों से बराबर संपर्क में हैं। और उनसे वहाँ की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में रह रहे उनके रिश्तेदारों का कहना है कि पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन पर्याप्त मात्रा में है। अभी उन्हें इसकी आवाश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल राहत सामग्री को रोक देना ही उचित होगा। इस बीच शमशेर सिंह ने समस्त एनजीओ एवं समाजसेवी संस्थाओं को आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ का पानी सामान्य हो जाने के पश्चात बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां और बढ़ेगी।

jamshedpur

उन्होंने कहा की बाढ़ के पानी के उतरने के उपरांत लोगों में बीमारी एवं महामारी फैलने का खतरा रहता है। उस समय उन्हें दवाईयां इत्यादि की आवश्यकता पड़ेगी। बाढ़ के बहाव से किसानों की जमीनों में गढ्डे एवं रेत भर जाता है। उनके खेतों को सामान्य स्थिति में बनाने के लिए ट्रैक्टरों में डीजल की जरूरत पड़ेगी। इसलिए फिलहाल वर्तमान में अपनी सेवा को रोकने की जरूरत है। और सही समय पर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने मीडिया को बताया कि बाढ़ग्रस्त पंजाब पीड़ितों के लिए उनके द्वारा भी हर संभव मदद किया जाएगा।

सरदार शमशेर सिंह ने सेवा करने वालों को अपील करते हुए कहा कि यदि हो सके तो वह स्वयं पंजाब जाकर सेवा शिविर लगाकर अपने हाथों से सेवा करें। या किसी भरोसेमंद एनजीओ से संपर्क करें। ताकि आपके द्वारा की जाने वाली सेवा सही हाथों में मिल सके।


jamshedpur-पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों के लिए संदेश।


jamshedpur-गुरु गोविंद सिंह प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में मना शिक्क्षक दिवस.


CGPC NEWS-सीजीपीसी द्वारा चलाई जा रही मुहिम सराहनीय -काले


GPCS NEWS-गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर अलौकिक कीर्तन दरबार: खालसा सेवा दल की तैयारियां जोरों पर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *