Loading ...

jamshedpur-खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

खालसा सृजना दिवस को मुख्य रखते हुए आज श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- जुगसलाई स्थित गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संगत के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में आगामी 14 अप्रैल को भव्य धार्मिक समागम की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। इसकी जानकारी प्रेस प्रवक्ता जितेंद्र सिंह शालू ने दूरभाष के माध्यम से मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि खालसा सृजना दिवस को मुख्य रखते हुए आज श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया। जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक होगी। अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा एवं भाई हरभजन सिंह निक्कू द्वारा गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया जाएगा।

उक्त विशेष कार्यक्रम में बीबी सतवंत कौर द्वारा कथा के माध्यम से संगत को बैसाखी एवं खालसा सृजना दिवस के इतिहास से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू अपने मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

एक विशेष जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरिंदर सिंह एवं मीत प्रधान सरदार हरजीत सिंह लाडी ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि बैसाखी पर्व के पावन मौके पर गुरु घर के खाली पड़े जमीन के कंस्ट्रक्शन के काम का शुभारंभ हेतु अरदास की जाएगी। इस मौके पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब के वरिष्ठ बुजुर्गों जिसमें मुख्य रूप से रतन सिंह,मोहन सिंह, अमरीक सिंह, स्वर्ण सिंह, सुरजीत सिंह वालिया भी अरदास में शामिल होगें। और कमेटी के पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में प्रधान सरदार सुरेन्द्र सिंह, सिनीयर मीत प्रधान सरदार हरजीत सिंह लाडी, अमरजीत सिंह गांधी, गुरजिंदर सिंह पिंटू, सुखवंत सिंह, इन्द्रपाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरचरन सिंह, पपिंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजिंदर सिंह बंटी, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इन्द्रजीत कौर, मनिंदर कौर, अमृत कौर हरजीत कौर, मंजीत कौर विशेष रूप शामिल हैं।



jamshedpur-खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन।



jamshedpur-बैसाखी पर युवाओं को गुरमत से जोड़ने निकलेंगे भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, नशामुक्त आनंद कारज और दस्तारधारी बनने का दिया संदेश.



Sad News-नामदा बस्ती स्त्री सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर का निधन



jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर्व में सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *