Loading ...

jamshedpur-सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा बिस्टूपुर द्वारा छबील लगाई गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

 JAMSHEDPUR-सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा, बिष्टुपुर द्वारा पिछले 40 दिनों से किए जा रहे हैं श्री सुखमनी साहिब के पाठ के समाप्ति के उपरांत आज दिनांक 15-6-26 को गुरुद्वारा साहिब बिष्टुपुर में कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई मनमोहन सिंह जी ने शब्द कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया।

 तदुपरांत गुरुद्वारा साहिब बिष्टुपुर में छबील लगाई गई। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों एवं संगत के बीच ठंडा मीठा जल एवं चना प्रसाद बांटा गया एवं संगत के बीच में अटुट लंगर लगाया गया।

 महिलाओं द्वारा पहली बार छबील लगाने पर गुरुद्वारा बस्ती के सभी धर्मावलंबियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा की सिक्ख समाज सेवा के लिए जाना जाता है।महिलाओं द्वारा इस तरह का धार्मिक कार्य करना अपने आप में मिसाल है।

 इस पुनीत कार्य को तन- मन-धन से संपन्न कराने में सभा की प्रधान बीबी बलविंदर कौर सिमरन, महासचिव अरविंदर कौर, सलाहकार कुलवंत कौर विर्क, परमिंदर कौर भमरा, रीमा कौर, हरजीत कौर विर्क, कुलदीप कौर भामरा, डिंपल कौर भाटिया, जसपाल कौर,एवं सभा के सभी सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *