jamshedpur-सिख समाज ने चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए स्टेशन रोड गुरुद्वारा में अरदास की। learn more about it.
jamshedpur
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए 23 अगस्त को सुबह सभी गुरुद्वारों में गुरु महाराज के समक्ष अरदास करने की अपील की

जमशेदपुर I स्टेशन रोड गुरुद्वारा जुगसलाई में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं गुरु महाराज के पास अरदास की गई कि चंद्रयान सफलतापूर्वक चंद्रमा की जमीन पर लैंड हो जाए !
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों से दिनांक 23 अगस्त को सुबह गुरु महाराज के समक्ष चंद्रयान 3 की सफलता के लिए अरदास करने का अनुरोध किया इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह भाटिया स्टेशन और गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह महासचिव कमलजीत सिंह रघुवीर सिंह रोमी सिंह परमजीत सिंह हरजीत सिंह टीपू चंचल सिंह आदि कई लोग शामिल थे!
23अगस्त को इस वक्त शुरू होगा लाइव टेलीकास्ट
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ इसरो ने 19 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बताया गया है कि इन्हें चांद के 70 किमी ऊपर से लिया गया।
DailyDose24×7
