jamshedpur-साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू की माता का निधन,रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित आवास में उन्होंने दो बजे अंतिम सांस ली। know more about it

jamshedpur

साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सह गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू की मां सुरजीत कौर (82) का निधन शनिवार को दिन के दो बजे हो गया।


वे पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित आवास में उन्होंने दो बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मानगो स्वर्णरेखा घाट पर होगा। सोमवार सुबह 10 बजे घर से शव यात्रा निकाली जाएगी। वे अपने पीछे दो बेटा, दो बेटी समेत भरापुरा परिवार छोड़ गए है। निधन के बाद काफी संख्या में लोग घर पर पहुंचे और परिवार को ढ़ाढस बांधा। बड़े बेटे हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर उनको टाटा मोर्टस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


वर्तमान में अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उनको घर पर ही अंडर ट्रीटमेंट में रखा गया था। निधन की खबर होने पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड़ गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह समेत समाज कई लोगों ने शोक जताया है।

Daily Dose 24×7

jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *