jamshedpur-शहीद किशन दुबे की माता जग माया देवी को सम्मानित किया गया,know more about the martyr.
jamshedpur
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जुगसलाई में सेल्यूट तिरंगा के कार्यक्रम में शहिद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने की उठी आवाज को ध्यान में रखते हुए प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक आयोजित कर शाहिद किशन दुबे स्मारक निर्माण समिति का गठन किया गया और इसके अध्यक्ष समाजसेवी एवं कई अन्य संगठनों के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाकर शाहिद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी शॉपिं गई !

तथा शहीद किशन दुबे स्मारक निर्माण समिति के गठन के तुरंत बाद नागरिकों का एक जत्था कीताडीह स्थित शहीद किशन दुबे के घर गए एवं उनकी माता जगमाया देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर किताडीगुरद्वारा के चेयरमैन गुरमेल सिंह प्रधान जगजीत सिंह गांधी समाजसेवी अनिल सिंह एवं बागबेड़ा पंचायत समिति के सुनील गुप्ता त्रिलोचन सिंह महासचिव इंद्रजीत सिंह कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोढ़ी एवं शहीद किशन दुबे के छोटे भाई रवि शंकर दुबे विकास दुबे बहन एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे
सरदार शैलेंद्र सिंह ने इस मौके पर स्मारक बनाने के निर्णय की जानकारी उनकी माता को दी और उनसे सहमति ली गई
सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नागरिकों की भावना को ध्यान में रखते हुए शहीद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने में जो भी खर्च होगा वह नागरिकों के जन सहयोग से होगा किसी एक आदमी के पैसे से प्रतिमा नहीं बनाई जाएगी!
Daily Dose 24×7
