jamshedpur-जमशेदपुर में सिख पत्रकार पर हमला। पगड़ी उतारने की कोशिश की गयी।know more about this ancident

jamshedpur

जमशेदपुर में सिख पत्रकार पर हमला। पगड़ी उतारने की कोशिश की गयी।

मीडिया ग्रुप “तक्षक पोस्ट” के ब्यूरो हेड बिनोद सिंह एवं उनके सहयोगी सिख पत्रकार इन्दरजीत सिंह भुल्लर पर हमला हुआ। ब्यूरो हेड श्री बिनोद सिंह ने बताया कि वह अपने घर के बगल में रहने वाले एक मित्र से मिलने गये थे। वापस आने के क्रम में उसी गली में रहने वाले गोविन्द पाठक नामक व्यक्ति ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया और पीछे से गले में हाथ डालकर नीचे गिरा दिया जिससे उनको गम्भीर चोटें आयीं है। वहीं “तक्षक पोस्ट” के अन्य सहयोगी इन्दरजीत सिंह भुल्लर पर भी गोविन्द पाठक के परिवार के लोगों ने गाली- गलौज किया और जाति सुचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इन्दरजीत सिंह भुल्लर ने गोविन्द पाठक पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोविन्द पाठक द्वारा अपने घर की औरतों और बच्चों को सामने करते हुए हम पर जानलेवा हमला करवाया जोकि सुनियोजित था। गोविन्द पाठक के पुत्र ने हमारी पगड़ी पर हाथ डालने की कोशिश की जोकि वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है।
हमला सुनियोजित था- बिनोद सिंह
डेली डोज़ 24×7 द्वारा पुछे गए एक सवाल के जवाब में बिनोद सिंह ने कहा कि ये हमला सुनियोजित ढंग से किया गया है। बिनोद सिंह ने आगे कहा कि पिछले दिनों हमनें अधिवक्ता संजय सिंह के साकची स्थित होटल ग्रैंड के बारे में खबर चलाया था जहाँ गैर कानूनी तरीके से लड़के लड़कियों को बगैर किसी आइडेंटिफिकेशन के रुम उपलब्ध कराया जाता है। जहाँ गैर कानूनी तरीके से सेक्स का धंधा चलाया जाता है। इस बात से नाराज होकर योजना के तहत अपने मित्र गोविन्द पाठक के साथ मिलकर हमारे उपर सुनियोजित तरिके से हमला करवाया गया है। जिससे एक सच्चे पत्रकार की आवाज को दबाया जा सके। श्री बिनोद सिंह ने इस हमले में पुतुल सिंह की भी संलिप्तता होने की आशंका जताई है।

jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *