jamshedpur-“पंज पियाली पंज पीर, छठ्म पीर बैठा गुर भारी” एग्रिको स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में छठवें गुरु श्री हरगोबिन्द जी का प्रकाशपर्व मना।know more about the event
jamshedpur
“पंज पियाली पंज पीर, छठ्म पीर बैठा गुर भारी” एग्रिको स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में छठवें गुरु श्री हरगोबिन्द जी का प्रकाशपर्व मना।

जमशेदपुर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बगान एरिया में दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में छठवें जगत गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द राय जी का प्रकाशपर्व मनाया गया जिसमें सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। गुरुद्वारा साहिब में सबसे पहले गुरबाणी का पाठ किया गया। उसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद सभी संगत द्वारा सामूहिक रूप से गुरबाणी शबद गायन किया गया। जिसमें विशेष रूप से शिव सिंह बगान एरिया की महिलाओं द्वारा संगति रूप में किर्तन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बीबी गुरदीप कौर सतनाम कौर, बेबी कौर, निशाकौर, बलजीत कौर आदि शामिल थे। किर्तन के बाद गुरु महाराज जी से सरबत के भले के लिए अरदास की गई।और कार्यक्रम के समापन पर संगत में मिस्सी रोटी और लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया
अफसोस की बात।
इस पावन प्रकाशपर्व के मौके पर डेली डोज़ 24×7 की टीम ने जमशेदपुर के कुछ गुरुद्वारे में विजीट कर प्रकाशपर्व के बारे में जानना चाहा। और कुछ सवाल संगत से पुछा जैसे कि आज आप गुरुद्वारा साहिब में क्यों आये हो? तो सिखों का जवाब था कि आज मिस्सी रोटी वाला पर्व है। किसी ने कहा गुरुतेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है। अफ़सोस इसका नहीं है कि संगत को इतिहास की जानकारी नहीं है। अफ़सोस तो ये है कि गुरुद्वारा कमेटियां बड़े से बड़ा सुंदर से सुंदर गुरुद्वारा भवन बनाने में मशगूल है किंतु सिख को और मजबूत सिख कैसे बनाया जाए इस ओर किसी भी कमेटी का ध्यान नही है।