Hazaribag- कार कुएं में गिरी, छह की मौत, चार घायल।know more about where is the incident


Hazaribag
कार कुएं में गिरी, छह की मौत, चार घायल।
हजारीबाग में बड़ा हादसा हुआ। यहाँ कार समेत 10 लोग कुएं में गिर गये। जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी। ये घटना राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-33 में रांची- पटना मार्ग पर पद्मा में घटी है।
रोमी बंगला के समीप टाटा विक्टा एवं एक बुलेट मोटर साइकिल पानी से लबालब भरे कुएं में जा गिरी। कार में 9 लोग सवार थे। वहीं बुलेट मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति सवार था। घटना के बाद तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी के 7 लोग डूब गए। इनमें से छह लोगों की लाश मिलने की खबर है। एक व्यक्ति की खोज जारी है।
बुलेट चालक को निकाल लिया गया है। कार सवार 7 लोग डूब गए। घायलों को हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया है।घटना के बाद ईलाके में अफरातफरी मच गई।