Loading ...

Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Good News

SIKH MEDIA

मानगो गुरुद्वारा साहिब का सबसे अधिक बार रक्तदान शिविर आयोजित करने का रिकॉर्ड.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- शहर के मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब में MGM सरकारी अस्पताल के सहयोग से हर तीन महीने बाद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस दौरान मानगो गुरुद्वारा साहिब का सबसे अधिक बार रक्तदान शिविर आयोजित करने का रिकॉर्ड है।

इस संबंध में मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने संवाददाता को बताया कि यह पहल विशेष रूप से इसलिए की जाती है क्योंकि सरकारी अस्पताल होने के नाते वहाँ गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि हम हमेशा सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान शिविर इस उद्देश्य से लगाते हैं कि मानवता की सेवा हो सके। हमें जो यह सम्मान/अवार्ड प्राप्त हुआ है, वह किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी भाइयों और बहनों का है जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।
उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल के अधिकारियों एवं समस्त रक्त दाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम MGM सरकारी अस्पताल की पूरी टीम का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सेवादारों और प्रत्येक रक्तदाता का हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए आगे बढ़कर योगदान दिया। वाहेगुरु जी सभी को चढ़दी कला बख्शें और सेवा का यह जज़्बा हमेशा बना रहे।


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *