Loading ...

GLORIOUS ARTICAL-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

GLORIOUS ARTICAL

SIKH MEDIA

सर्वे-गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप स्थानीय संगत को गौरवान्वित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

इन दिनों जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडुंगरी स्थित गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप स्थानीय क्षेत्र के संगत को गौरवान्वित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस संबंध में संगत के बीच सिख मीडिया द्वारा किये गए सर्वे के अनुसार इलाके की संगत ने कहा कि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में मौजूदा प्रधान सरदार सतबीर सिंह द्वारा विगत कुछ महीनों के अंतराल में संगत को गुरु घर से जोड़ने हेतु जो कार्य किये गए हैं। वह सराहनीय हैं। संगत ने बताया कि मौजूदा प्रधान सरदार सतबीर सिंह की कमेटी ने टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब की संगत स्त्री सत्संग सभा सिख नौजवान सभा एवं कमेटी के पदाधिकारियों के बीच एक समरसता बनाकर आपसी सौहार्द कायम करते हुए गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक एवं सामाजिक ढांचे को मजबूत किया।

इस बीच टुईलाडुंगरी क्षेत्र के एक वरिष्ठ सिख ने मीडिया को बताया कि कुछ समय पहले गुरु घर में आपसी विवाद और लड़ाई झगड़े के कारण गुरुद्वारा साहिब में संगत का आना कम हो गया था। किन्तु जब से नयी कमेटी बनी तब से संगत के आने में बढ़ोत्तरी देखी गई है। अब गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक एवं सामाजिक कार्य के साथ साथ गुरुद्वारा साहिब के सौन्दर्यीकरण हेतु विकास कार्य भी हो रहे हैं।

सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व मे चल रही उत्कृष्ट सेवाओं पर एक नजर.

टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व मे चल रही सेवाओं से प्रभावित होकर उनके साथ अब प्रबुद्ध एवं पुराने सदस्य भी जुड़े हैं। जोकि वातावरण को और भी सुखद बना रहे हैं।
बताते चलें कि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्वाचित युवा प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने अल्प कार्यकाल के दौरान संगत को बता दिया है कि उनके नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब में सिर्फ धर्म एवं सामाजिक ढांचा को मजबूत करने और सिख संगत को गुरु घर से जोड़ने का काम होगा।गुरु घर में राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने हमें इमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है।

टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सेवा सम्हालते ही प्रधान सरदार सतबीर सिंह के ऊपर संगत में आपसी सम्बन्ध और भाईचारा क़ायम करने की बड़ी चुनौती थी। जिसके तहत उन्होंने पहले ही दिन से संगत को गुरुद्वारा साहिब से जोड़ने का काम शुरू किया। इस बीच श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350 साला शहीदी दिवस को समर्पित तख्त श्री पटना साहिब से जमशेदपुर पहुंची जागृति यात्रा की सेवा करने का मौका मिला। और उन्होंने जागृति यात्रा का शानदार स्वागत करके इलाके की संगत को चौंका दिया। क्षेत्र की संगत ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में इस तरह से जागृति यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

उसके बाद रिफ्यूजी कालोनी से निकला नगर किर्तन जो टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के सामने से गुजरने पर नगर किर्तन का शानदार स्वागत करना। प्रत्येक रविवार को गुरमुखी लिपि को बढ़ावा देने हेतु गुरमुखी क्लास चलाना। और हर बुधवार को नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा एवं दवाईयों का वितरण करना। और सबसे महत्वपूर्ण कार्य टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी के अधीन चल रहे स्कूल को पुनः गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जोड़ना।

ब्लड डोनेशन कैंप एवं नेत्र जाँच शिविर, योग नाल गुरबाणी किर्तन, आपसी सौहार्द स्थापित करने हेतु हिंदू धर्म के शिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा का स्वागत किया जाना, एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने हेतु हिंदू एवं मुस्लिम समाज के बीच सिख समाज को आगे बढ़ कर सामानान्तर सद्भावना के आयोजन करना सराहनीय कदम है।

कमेटी द्वारा किये गये उक्त सराहनीय कार्यों से संगत मौजूदा प्रधान सरदार सतबीर सिंह से प्रभावित है। इसके अलावा प्रधान सरदार सतबीर सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहिब में समय समय पर सिख संगत में आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए कई प्रकार के आयोजन किये जाते हैं।

भविष्य की योजनाएं.

प्रधान सरदार सतबीर सिंह से मुलाकात.

इस बीच मीडिया संवाददाता ने प्रधान सरदार सतबीर सिंह से मुलाकात की और उनके द्वारा गुरुद्वारा साहिब में आने वाले दिनों में विकास कार्यों की जानकारी ली प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों मे गुरु घर की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके।
गौरतलब है कि कमेटी द्वारा भविष्य में लंगर हाल की ऊपरी मंजिल के सिविल काम को पूरा करके संगत को सौंपना। एवं जरुरतमंद बच्चों को स्किल ट्रेनिंग जैसे कंप्यूटर, सिलाई मशीन ईत्यादि की ट्रेनिंग देने की योजना पर काम चल रहा है।

मीडिया से मुलाकात के दौरान टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपनी पूरी कमेटी के ओर से सिख संगत को होला मोहल्ला के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


GLORIOUS ARTICAL-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप।


jamshedpur-होला मोहल्ला के पावन पर्व पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह का सिख संगत के नाम संदेश।


jamshedpur-5 वर्ष पूर्व स्थापित की गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


JAMSHEDPUR-साकची गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान निशान सिंह की अगुवाई में संस्थापक दिवस पर दी जेएन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *