Eye witness-सिख समुदाय की एक अद्भुत सच्चाई।सिखों में साक्षात भगवान् बसते हैं।

Eye witness
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
आपदा में अवसर और मदद.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
1998 में जब खन्ना-केहरी ट्रेन एक्सीडेंट हुआ, तो सैकड़ों पैसेंजर मारे गए।तब मैं लुधियाना में रहता था। और दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मैं दुर्घटना स्थल पर गया। वहां हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी। वहां हमारी मुलाकात उसी ट्रेन में सफर कर रहे केरल राज्य के एक हिन्दू आर्मी ऑफिसर से हुई। जिनकी जान बच गयी थी। उन्होंने कहा कि “मैंने सुना था कि पंजाब के लोग बहुत दयालु होते हैं, वे सबकी भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन आज मैंने यह अपनी आँखों से देखा।”
उन्होंने कहा कि जब एक्सीडेंट हुआ तो रात हो चुकी थी। आस-पास के गाँवों के लोग अपने ट्रैक्टर, ट्रॉली, गाड़ियाँ और कारों में भरकर घायल पैसेंजर को हॉस्पिटल ले गए, अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों के मलबे से लाशें निकालीं, और जैसे ही दिन निकला, एक्सीडेंट वाली जगह पर ही गुरु का लंगर शुरू कर दिया गया।
जिस जगह पर दो सौ से ज़्यादा लोग मारे गए थे, वहाँ लाशें निकालने वालों और उनकी पहचान करने आए लोगों के लिए प्रसाद का इंतज़ाम देखकर मैं रो पड़ा और बोला…ये देवी-देवता इसी धरती पर रहते हैं। धन्य हैं उनके सतगुरु जिन्होंने उन पर इतनी कृपा की, उन्हें इतना बड़ा काम सौंपा जो वे सदियों बाद भी कर रहे हैं।
मैं अक्सर सोचता हूँ कि दूसरी तरफ़, इसी भारत में ऐसे लोग भी हैं जो कुदरती आफ़तों और हादसों के समय बेबस लोगों को लूटते हैं। याद कीजिए तीन साल पहले उत्तराखंड में कुदरती आफ़त और बाढ़ के समय, वहाँ के लोगों ने एक प्लेट चावल तीन सौ रुपये में, पाँच रुपये का बिस्किट का पैकेट सौ रुपये में बेचा था। घायलों के हाथों से सोने के गहने उतार लिए… उत्तराखंड जैसा दूसरे राज्यों में भी होता है. यही फ़र्क है सिक्खों में और दूसरे लोगो में…