jamshedpur-ग्रन्थी को दी गयी भावभीनी विदाई, डॉ स्वर्ण किये गये सम्मानित,know more about it.

1 min read
Spread the love

jamshedpur

ज्ञानी अमृतपाल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के होंगे नए मुख्य ग्रन्थी

साकची गुरुद्वारा साहिब में सत्कारयोग ग्रन्थी ज्ञानी करतार सिंह को 10 वर्ष की ग्रन्थी सेवा के बाद रविवार को उनकी इच्छा से सेवामुक्त कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ स्वर्ण सिंह को भी सम्मानित किया गया।

काफी भावुक माहौल में साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सतनाम सिंह सहित कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गाँधी, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मित्ते एवं त्रिलोचन सिंह तोची ने साकची गुरुद्वारा कार्यालय में ग्रन्थी को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ देकर ससम्मान विदाई दी।

इस अवसर पर निवर्तमान ग्रन्थी करतार सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उन्हें सेवा करने में कठिनाई हो रही थी, इसीलिए वे स्वेच्छा से सेवामुक्त हो रहे हैं। चिकित्सक डॉ स्वर्ण सिंह को भी इस मौके पर उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा की ग्रन्थी करतार सिंह द्वारा की गयी सेवाओं को कमिटी सदैव याद रखेगी।

निशान सिंह ने बताया कि ज्ञानी अमृतपाल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के नए मुख्य ग्रन्थी होंगे और सभी पंथिक सेवाओं और धार्मिक गतिविधियों की जिम्मदारी नये ग्रन्थी ही निभाएंगे।

Daily Dose News

Reporting by:Baljeet Singh Sunsoi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *