Loading ...

Education-गुरु नानक उच्च विद्यालय का मैट्रिक परिणाम शानदार शत-प्रतिशत.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Education

SIKH MEDIA

श्वेता कुमारी बनी स्कूल टॉपर

झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम में गुरु नानक उच्च विद्यालय, साकची ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के कुल 182 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 76 छात्राएं और 106 छात्र शामिल थे। सभी विद्यार्थियों के सफल होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

इस वर्ष विद्यालय की छात्रा श्वेता कुमारी ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। श्वेता की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुबाला ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह विद्यार्थियों की कड़े परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। श्वेता कुमारी सहित सभी सफल विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, अजायब सिंह एवं स्कूल सचिव सुखविंदर सिंह निक्कू ने भी विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानाचार्या मधुबाला के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हैं।

सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि गुरुद्वारा कमिटी के मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कमिटी के पदाधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 



Education-गुरु नानक उच्च विद्यालय का मैट्रिक परिणाम शानदार शत-प्रतिशत.



Sentiments were hurt-जमशेदपुर में पोस्टर पर बवाल,प्रशासनिक कार्रवाई की मांग।



Congratulations-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा: सिख नौजवान सभा का गठन।



Jamshedpur-झारखंड ऐकेडमिक कौंसिल (जैक बोर्ड) परीक्षा में गुरुनानक हाई स्कूल MANGO के तीन छात्र फर्स्ट डिवीजन से हुये पास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *