
जमशेदपुर 23 जनवरी : [संवाददाता] आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर ट्राफिक कॉलोनी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मौके पर उनकी प्रतिमा पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, पूर्व पार्षद किशोर यादव, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशांन सिंह, किताडीह के मुखिया मनोज मुर्मू समाजसेवी अनिल सिंह समेत कई ने माल्यार्पण कर भी श्रद्धांजलि दी, इस मौके पर पार्षद किशोर यादव कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आज पूरा देश सुभाष चंद्र को याद कर रहा है जिन्होंने आजादी दिलाई है उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने कहा कि वर्षों पहले जब सरदार शैलेंद्र से युवा कांग्रेसमें थे उनके द्वारा ट्राफिक कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की की प्रतिमा का स्थापना की गई है समाज हित में उनके द्वारा कई कार्य किए गए हैं सदैव याद किए जाएंगे इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह कहा की जब भी समाज को उनकी जरूरत पड़ेगी इस समाज सेवा के लिए निरंतर अग्रसर रहेंगे वह इस मौके पर भगवान सिंह सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती है। इस मौके पर भगवान सिंह के अलावे सरदार शैलेंद्र सिंह पार्षद किशोर यादव निशांन सिंह,बागबेड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महामंत्री बलवंत सिंह समाजसेवी अनील सिंह किताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह चेयरमैन गुरमेल सिंह हरभजन सिंह परमजीत सिंह काले हरविंदर सिंह बिल्ला ओंकार सिंह मुखिया मनोज मुर्मू समेत बागबेङा की मुखिया, पुराण सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन अनिल सिंह ने किया।