Loading ...

CGPC NEWS-झारखंड आंदोलनकारी जसवंत सिंह जस्सी को सम्मानित किया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

CGPC NEWS

SIKH MEDIA

जसवंत सिंह कंबोज अमर शहीद सरदार उधम सिंह कंबोज के परिवार से संबंध रखते हैं.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आज झारखंड राज्य के जमशेदपुर के सिख झारखंड आंदोलनकारी सरदार जसवंत सिंह कंबोज को सम्मानित किया ओर कहा की आज हम उस महान सिक्ख आंदोलनकारी का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।इन सभी आंदोलनकारियों के संघर्ष, साहस और त्याग से ही झारखंड राज्य मिला यह हम सभी के लिए प्रेरणा है।

ऐसे आंदोलन कारी साथी को सम्मानित करना हम सबके लिए गर्व की बात है।हम इनके योगदान को शत-शत नमन करते हैं।” इस संबंध जसवंत सिंह कंबोज में बताया कि वह और उनका परिवार अमर शहीद सरदार उधम सिंह कंबोज के परिवार से संबंध रखते हैं उन्होंने कहा कि आज “मैं इस सम्मान के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जिन्होंने इस संघर्ष में एक दूसरे का साथ दिया।

यह मेरे लिए और अधिक सेवा करने की प्रेरणा है। मैं भविष्य में भी समाज और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहूँगा ।” झारखंड सरकार के द्वारा इनको झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है सरदार जसवंत सिंह कंबोज का परिवार पिछले 25 वर्षों से जमशेदपुर के सीतारामडेरा के निवासी है उनकें परिवार में उनकी पत्नी सरदारनी परमजीत कौर, दो बेटे जगप्रीत सिंह कंबोज, अमनप्रीत सिंह कंबोज रहते हैं जसवंत सिंह शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा, सीताराम डेरा के सक्रिय सदस्य भी हैं एवं उनका पूरा परिवार हर समय समाज सेवा, देशहित के लिए हमेशा काम करते रहे हैं

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, सुखविंदर सिंह राजू ,परविंदर सिंह सोहल, गुरदयाल सिंह , सुखदेव सिंह बिट्टू, अजीत गंभीर, गुरनाम सिंह , चरणजीत सिंह गांधी, राजू पांडे, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे.



CGPC NEWS-झारखंड आंदोलनकारी जसवंत सिंह जस्सी को सम्मानित किया गया।


jamshedpur


jamshedpur-मानगो गुरुद्वारा में खालसा प्रकट दिहाड़े पर धार्मिक समागम के साथ रक्तदान शिविर, सेवा और आध्यात्म का संगम



jamshedpur-गुरविंदर सिंह भाटिया बने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कैशियर।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चुनाव संयोजक की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *