Loading ...

Breaking-पंजाब के जंडियाला में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Breaking


jamshedpur-शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी को विदाई दे नए साकची थाना प्रभारी का किया स्वागत


GLORIOUS ARTICAL-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप।


jamshedpur-होला मोहल्ला के पावन पर्व पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह का सिख संगत के नाम संदेश।


jamshedpur-5 वर्ष पूर्व स्थापित की गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जालंधर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला हुआ है। पुलिस ने मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से दी गई शिकायत के बाद सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पंजाब के जालंधर देहात के जंडियाला में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर जंडियाला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

 देहात के अंतर्गत आने वाले जंडियाला में एक युवक द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है. इस मामले में जंडियाला पुलिस ने 7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की शिकायत के अनुसार हाल ही में जंडियाला मंजकी गुरुद्वारा बाला सिद्ध में एक प्रवासी (बिहार) व्यक्ति के बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. वीडियो में एक 16 से 17 साल का युवक गुरु ग्रंथ साहिब के पास से गुजरता है और कुछ दूर पर पेशाब करता है.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बीते दिनों प्रवासी (बिहार) व्यक्ति के बच्चे की जंडियाला मंजकी गुरुद्वारा बाला सिद्ध को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें 16 से 17 वर्ष का एक किशोर गुरु ग्रंथ साहिब के पास से होकर कुछ दूरी पर जाकर पेशाब कर देता है। इसके बाद किशोर बिना हाथ धोए गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को छू लेता है। किशोर जब बेअदबी करके जाने लगा तो जाते समय वहां पर पड़े प्रसाद के डिब्बे में उसने मच्छर मारने वाली हिट स्प्रे कर दी। 

इसके बाद युवक ने पेशाब करने के बाद अपने हाथ नहीं धोए, बल्कि उन गंदे हाथों को गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों पर लगा दिया. इसके बाद जब वह युवक बेअदबी करके वहाँ से जा रहा था, तो उसने वहाँ पड़े प्रसाद के डब्बे में मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव कर दिया. पुलिस की शिकायत के अनुसार युवक ने इन अपराधों को स्वीकार कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक समिति ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

एएसआई अवतार सिंह ने दोषियों के खिलाफ 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मों के अनुसार बेअदबी के लिए प्रबंधक समिति और ग्रंथी भी जिम्मेदार होंगे. उन्होंने कहा कि काफी समय बीत जाने के बावजूद भी प्रबंधक समिति मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद सिंहों ने फैसला किया है कि जब तक नई समिति नहीं बनती, तब तक सेवादार भाई योगिंदर सिंह, दलबार सिंह, मेजर सिंह और कुछ अन्य सिंह साहिबान गुरुद्वारा साहिब में सेवा करेंगे. इस स्थिति में यदि गुरुद्वारा साहिब में कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी इन सिंह साहिबानों पर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *