Loading ...

Breaking-बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी भंग.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Breaking

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

रोज़मर्रा के कार्यों के संचालन हेतु पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारी.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा की मौजूदा कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान पद का निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से गठित पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े दोनों गुटों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध न्यायालय में मामले दर्ज कराए गए हैं, जिससे गुरुद्वारा साहिब की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ऐसे में शांति, अनुशासन और सामान्य स्थिति बहाल रखने के उद्देश्य से यह आवश्यक कदम उठाया गया है।

अब गुरुद्वारा साहिब के रोज़मर्रा के धार्मिक, प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी आगामी आदेश तक इसी पांच सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई है। इस कमेटी में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सहित नरेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू और दलजीत सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पूर्व में संगत की भरी सभा में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में चुनाव कराने की जिम्मेदारी सरदार शैलेंद्र सिंह को सौंपी थी। लंबे समय तक दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सर्वसम्मत कमेटी गठित करने के प्रयास किए गए, लेकिन सामान्य स्थिति बहाल न हो पाने के कारण पांच सदस्यीय कमेटी ने अपनी अनुशंसा रिपोर्ट सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान को सौंप दी।

प्रधान भगवान सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह अस्थायी है और जैसे ही परिस्थितियां सामान्य होंगी, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव संगत की भावनाओं और सिख मर्यादाओं के अनुरूप करवाया जाएगा।



Sports-जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में



Jamshedpur-K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।



Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *