Breaking- स्कॉर्पियो कंटेनर से टकराई, सात की मौत. know more about the accident
Breaking
बुधवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कंटेनर से जा टकराई। जिसमें पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौतहो गई है। मरनेवालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल पांच अन्य लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार हादसा शिवसागर के पखनारी के पास NH 2 पर हुआ है। सभी मृतक कैमूर जिला के सवार थाना के कुडारी के निवासी बताए गए हैं और एक ही परिवार के बताए गए हैं। बताया गया कि सभी बोधगया से कैमूर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।