Breaking-स्कूल से लौट रही छात्रा का रेप, आरोपी फरार।Girl student returning from school raped, know more about

Breaking

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में 7 वीं क्लास की एक छात्रा को घर पहुंचाने के बहाने एक शख्स ने कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया।
घटना का विस्तार।
पुलिस सुत्रों के अनुसार घटना बृहस्पतिवार को हुई जब लड़की को एक शख्स ने स्कूल से लौटते हुए लिफ्ट दी और एकांत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। उन्होंने कहा कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया।
और बाद में लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।
पुलिस को जैसे ही सुचना मिली एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह को निर्देश दिया और पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया, उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा करके जानकारी लेने की कोशिश की। इसके अलावा वहां के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया लेकिन अब तक पुलिस को शख्स के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। लड़की के पिता के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *