bihar-जमीन विवाद में महिला से दरिंदगी। जीभ काटने के बाद आंखें भी फोड़ी इतने से पेट नहीं भरा तो काटे…. पार्ट।know more about the disgusting
bihar
जमीन विवाद में महिला से दरिंदगी। जीभ काटने के बाद आंखें भी फोड़ी इतने से पेट नहीं भरा तो काटे…. पार्ट।
बताया जाता है उक्त महिला अपने खेत पर काम कर रही थी। अचानक बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।
बिहार के खगड़िया मे एक बार फिर नारी पर जुल्म किया गया खगड़िया जिले के पसराहा थानान्तर्गत सर्किल नम्बर एक के करना बरिहार में बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दिया, जिसे जानकर आपका भी कलेजा दहल जायेगा।
मृतका सुलेखा देवी महद्दीपुर की रहने वाली थी। जमीनी विवाद में उसकी हत्या की गई बताया जाता है।
घटना से गुस्साए लोगों ने पसराहा थाना के पास सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने खेत देखने गई थी। जहाँ पर पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
बदमाशों ने पहले महिला की आंखे फोड़ी, उसके बाद उसका जीभ काट लिया। हत्यारों को इतनें में भी तसल्ली नहीं हुई तो उन लोगो ने उस अधेड़ उम्र की महिला के स्तन भी काट डाले।
मामले पर एक नज़र।
बताया जाता है कि मृतक महिला के पति बबलू सिंह एवं देवर कारे सिंह की हत्या सन् 2014 में कर दी गयी थी। और इस घटना को भी लोग उसी से जोड़कर देख रहे हैं। जमीन का विवाद लगभग एक दशक से चल रहा है। पति और देवर की हत्या के मामले में आरोपी एक साल पहले ही जमानत पर छूटा है। और मौका पाकर उसने ये घृणित काम कर दिया। लोग उसकी मौत भी ऐसी ही चाहते हैं। जैसे उसनें महिला का कत्ल किया।
hindustan