Loading ...

Big Breaking-गुरचरण सिंह बिल्ला एवं बलवंत सिंह शेरों ने सुरजीत सिंह खुशीपुर के हक में समर्थन दिया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

big breaking

SIKH MEDIA

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में दिलचस्प मोड़.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में दिलचस्प मोड़ देखने को मिला। जब दो प्रत्याशी क्रमशः गुरचरण सिंह बिल्ला एवं बलवंत सिंह शेरों ने वर्तमान कार्यवाहक प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर के हक में समर्थन देकर अपना नाम वापस ले लिया।

अपना नाम वापस लेने के पीछे का कारण बताते हुए दोनों उम्मीदवारों ने बताया कि सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर की प्रधानगी में कमेटी ने पिछले तीन साल में गुरु घर में अनेक विकास के कार्य किए हैं। और निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक काम हो रहे हैं। सुरजीत सिंह खुशीपुर एक अनुभवी व्यक्ति हैं। और उनके कार्यकाल में कमेटी बिना किसी विवाद के सुचारू रुप से चल रही है। जिससे प्रभावित होकर हमनें सुरजीत सिंह खुशीपुर के हक में अपना नाम वापस ले लिया है। और हम सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर के पिछले तीन साल के कार्यों से संतुष्ट हैं।

इस संबंध में सिख मीडिया के संवाददाता ने सुरजीत सिंह खुशीपुर से बातचीत की जिसमें उन्होंने उक्त प्रत्याशियों के नाम वापसी के बात को स्वीकार किया और कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने मेरे हक में समर्थन दिया है। उनका मैं आभारी हूँ।

एक साक्षात्कार के दौरान सुरजीत सिंह खुशीपुर ने कहा कि आगामी बैसाखी पर्व को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब मे एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें संगत को बैसाखी पर्व को धूमधाम से मनाने पर विचारविमर्श किया गया। और बैसाखी पर्व के तुरंत बाद चुनाव कमेटी के गठन की पर चर्चा की गई।और चुनावी प्रक्रिया की रुपरेखा की जानकारी दी गई।

इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में चल रहे हाइटेक दिवान हाल के काम को संगत को दिखाया गया। खुशीपुर ने कहा कि उक्त दिवान हाल जल्द ही संगत को समर्पित कर दिया जाएगा।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

कमेटी चुनाव के बारे मे उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर पूरी निष्ठा विधान और पारदर्शिता से होगा। इसके लिए प्रत्याशियों को 25 मार्च से नामांकन दाखिल करने की सुचना दे दी गई थी। जिसकी अंतिम तारीख 31 मार्च तक निर्धारित थी। सभी उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त करने के उपरांत आगे की कार्यवाही सुचारू रुप से चल रही है। चुनाव संवैधानिक तरीके से होगा। विपक्षी दल को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो वह डायरेक्ट गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय मे आकर संबंधित प्रतिनिधि या उनसे सीधे संपर्क करे।

उन्होंने कहा कि बैसाखी पर्व के बाद चुनाव कमेटी गठित कर दी जाएगी। जिससे चुनाव में पारदर्शिता रहे। विपक्षी दल को उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विपक्षी पार्टियां किसी प्रकार का किन्तु परन्तु करने और इधर उधर भागने के बजाय सीधे उनसे संपर्क करें और अपनी बातों को रखें।

बहरहाल चुनाव में दो उम्मीदवारों के सुरजीत सिंह खुशीपुर के हक मे समर्थन करने से खुशीपुर की दावेदारी और मजबूत होती दिख रही है।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।



Big Breaking-गुरचरण सिंह बिल्ला एवं बलवंत सिंह शेरों ने सुरजीत सिंह खुशीपुर के हक में समर्थन दिया।



Sad News-बिष्टुपुर गुरुद्वारा के ट्रस्टी नवतेज सिंह के छोटे भाई प्रभपाल सिंह का निधन.



jamshedpur-HPV वैक्सीनेशन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जुगसलाई में हुआ उद्घाटन बच्चियों को होगा लाभ.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव :प्रत्याशी मानावाल समर्थकों समेत पहुंचे सीजीपीसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *