Big Breaking-चुनाव समिति का फैसला, निशान सिंह होंगे साकची गुरुद्वारा का प्रधान

Big Breaking

संयोजक सतिंदर रोमी ने जिला प्रशासन और ट्रस्टियों का किया आभार व्यक्त

संयोजक सतिंदर रोमी ने जिला प्रशासन और ट्रस्टियों का किया आभार व्यक्त

सुखविंदर सिंह राजू नहीं पहुंचे स्क्रूटिनी के लिए, चुनाव समिति ने निशान सिंह को दिया प्रधानगी का प्रशस्ति पत्र

साकची गुरुद्वारा चुनाव समिति के संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने फैसला देते हुए निशान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान घोषित कर दिया। मंगलवार को संपन्न हुई स्क्रूटनी में प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार सुखविंदर सिंह राजू उपस्थित नहीं हुए जिस कारण निशान सिंह को साकची के निबंधित सविंधान अनुसार 2025-28 तक के लिए प्रधान घोषित कर दिया गया।

jamshedpur

आज के घटनाक्रम अनुसार आज सुबह दोनों उम्मीदवारों सरदार निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू को स्क्रूटनी के लिए मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में ने आमंत्रित किया था परंतु सुखविंदर सिंह राजू को लगातार बुलाने के बावजूद वे धार्मिक जांच परीक्षा में शामिल होने के लिए नहीं आए। चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया साकची गुरुद्वारा के सविंधान पूरी की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टीयों का आभार व्यक्त किया जिनके दिशा निर्देश पर वे चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सफल हुए हैं।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

please read this also


Health-अंजीर खाने के फायदे!


jamshedpur-घिनौनी हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।ट्रस्टियों एवं चुनाव संयोजक पर मंटू ने बोला हमला।


jamshedpur-साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के उम्मीदवार सरदार सुखविंदर सिंह राजू का बड़ा बयान।


jamshedpur-चुनाव समिति द्वारा निशान सिंह को प्रधान घोषित करने का विरोध।

previous news!

निशान सिंह द्वारा दिए गए हिसाब से संगत है संतुष्ट- जगविंदर सिंह

जमशेदपुर: साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में विरोधी दल में उस वक्त खलबली मच गयी। जब निशान सिंह ने पारदर्शी तरीके से अपने कार्यकाल के मात्र तीन साल के हिसाब में लगभग 6 करोड़ की आय दिखाई। जबकि हरविंदर सिंह मंटू ने अपने 6 साल के कार्यकाल में मात्र 45 लाख ही आय दिखाई। पैसों के इतने बड़े अंतर की जानकरी मिलने पर संगत भड़क गयी है। और अब संगत हरविंदर सिंह मंटू से सवाल पूछ रही है। संगत का कहना है कि गुरुद्वारा भी वही है और संगत भी वही है। लेकिन निशान सिंह के मात्र तीन साल के अवधी में लगभग 6 करोड़ और हरविंदर सिंह मंटू के 6 साल में मात्र 45 लाख की आय संदेह पैदा करती है।
संगत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब लेने के उद्देश्य से सिख मीडिया के संवाददाता ने सरदार निशान सिंह के प्रतिनिधि सरदार जगविंदर सिंह से मुलाकात की।
इस संबंध में सरदार निशान सिंह के प्रतिनिधि जगविंदर सिंह ने संवाददाता को बताया कि उनकी कमेटी द्वारा हर साल बैसाखी पर्व पर हिसाब संगत के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। और उसी प्रकार इस वर्ष भी बैसाखी पर्व पर संगत को पहले हिसाब पढ़कर सुनाया गया। उसके उपरांत हिसाब सार्वजनिक रूप से नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया।
फिर भी यदि विपक्ष को हिसाब समझ नहीं आ रहा है तो वह हमारे पास आकर हिसाब समझ सकते हैं। यदि फिर भी उन्हें हिसाब नहीं समझ आता है तो इस मामले में हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते।
उन्होंने आगे कहा कि संगत की सुविधा के लिए उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में पिछले 9 सालों के हिसाब की प्रदर्शनी लगी है। जिसमें हरविंदर सिंह मंटू के 6 साल और निशान सिंह के कार्यकाल के 3 साल के हिसाब को अंकित किया गया है।
इसपर संवाददाता ने जब पूछा कि उन्होंने 9 साल का हिसाब क्यों प्रदर्शित किया तो उन्होंने मुस्कुरा कर जवाब दिया कि संगत को भी पता चलना चाहिए कि मंटू ने 6 साल के लम्बे कार्यकाल के दौरान क्या काम किया और निशान सिंह ने मात्र 3 साल में किस प्रकार गुरु घर की सेवा की।
संवाददाता को उन्होंने बताया कि सरदार निशान सिंह जी के कमेटी पर हिसाब के मामले में जमशेदपुर की कोई एक भी संगत सवाल नहीं उठा रही है। सवाल उठाने वाले चंद लोगों को पढ़ाई लिखाई करने की आवश्यकता है। उन्हें सिर्फ संगत को गुमराह करने के लिए कोई एक मुद्दा चाहिए। लेकिन अब संगत को सच्चाई पता चल चुकी है। हिसाब से संगत संतुष्ट है। और संगत द्वारा सरदार निशान सिंह को उनके आचरण, संस्कार,तथा व्यवहार को देखते हुए दुबारा प्रधान बनाने के लिए जोरदार समर्थन मिल रहा है।
अंत में फिर उन्होंने विपक्ष को सख्त लहजे में कहा कि हिसाब के संदर्भ में उनको हमनें जवाब दे दिया है। फिर भी अगर उन्हें समझ नहीं आता है तो वाहेगुरु उन्हें समत्त बक्शे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *