amazing-ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी। इसकी दौलत जानकर आप यकीन नहीं करेंगे।know more about this beggar
amazing
ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी। इसकी दौलत जानकर आप यकीन नहीं करेंगे।

कहा जाता है कि भरत जैन के पास करोड़ों की सम्पत्ति है। पर है वह एक भिखारी। परिवार के लोग अब उसे भीख मांगने से रोकते हैं, पर अपना जमा जमाया बिना लागत का खड़ा किया गया बिजनेस छोड़ने का मन नहीं है उसका।
भिखारी शब्द सुनते ही दिमाग मे एक मैले कुचैलै कपड़े पहना व्यक्ति जिसके पास अपना घर ना हो दिन रात फुटपाथ पर गुजरता हो और वो आर्थिक रूप से कमजोर हो। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कौन है? कहाँ रहता है? उसकी कुल संपत्ति कितनी है?इन सब सवालों का जवाब ये है कि देश का ही नहीं दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन है जिसके बारे मे आज आपको हम बतायेंगे।
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी मुंबई में रहता है।
जी हां, भरत जैन नाम है दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का भरत जैन मुंबई के क ई सड़कों पर भीख मांगता है। जानकारी के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी पढ़ाई नहीं हो सकी। तो वह मुंबई के सड़कों पर भीख मांगने लगा। भरत जैन शादीशुदा है और उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और उसके पिता है। दोनों बच्चियों की पढ़ाई पुरी हो चुकी है।
कितनी संपत्ति का मालिक है भरत जैन?
भरत जैन मुंबई मे रहता है और उसकी संपत्ति एक मिलियन डॉलर यानि साढ़े सात करोड़ रुपये बताई जाती है वह भीख मांग कर हर महिने 60,000-75000 रुपये कमाई करता है। और उसके पास करीब डेढ़ करोड़ की कीमत वाला दो रुम का फ्लैट है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र राज्य के ठाणे मे दो दुकानें हैं। जिनसे 30,000 रुपये महिने की कमाई होती है। भरत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान इलाके मे भीख मांगने काम करता है। जिस पर कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
मुंबई जैसे शहर मे भरत जैन मात्र 8 घंटे ही भीख मांगता है और ढाई से तीन हजार रुपये कमाई कर लेता है। उसका परिवार आज संपन्न है किन्तु इसके बावजूद वो भीख मांगता है।
पारिवारिक जीवन भी अच्छा चल रहा है। अब परिवार वाले लोग उसे भीख मांगने से रोकते है। पर दिल है कि मानता नहीं बिना मेहनत और बिना पूंजी के कमाई हो रहा है इसलिए भरत जैन इस काम को छोड़ना नहीं चाहता।
जनसत्ता