jamshedpur-ट्रस्टी रंजीत सिंह के खिलाफ गोलबंद हुई संगत।किया गया नुक्कड़ सभा।

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

ट्रस्टी रंजीत सिंह के खिलाफ गोलबंद हुई संगत।

जमशेदपुर: गुरुद्वारा साहिब टुईला डुंगरी के रहरास के बाद स्थानिय लोगों ने चुनाव के सम्बन्ध में एक नुक्कड़ सभा की।

jamshedpur

इस सभा का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट का विवाद था। उपस्थित लोगों ने कहा कि जब तक 256 नये वोटर लिस्ट से हटेगें नहीं तब तक चुनावी प्रक्रिया नहीं हो सकती है।
ट्रस्टी रंजीत सिंह आर एस टावर गोलमुरी के उम्मीदवार सतबीर सिंह सत्ते जोकि रंजीत सिंह के रिश्तेदार बताए जाते हैं। गुरु नानक नगर गुरुद्वारा बस्ती साकची के इशारे पर नया वोट जोड़ा है।

संगत ने कहा कि तब तक बस्ती वासी चैन की नींद ना सोयेंगे ना रंजीत सिंह को चुनाव कराने देगे।

टुईलाडुंगरी निवासियों का कहना है कि हम लोगों को इंसाफ़ चाहिए। भले कुछ भी हो जाए।जानकार सूत्रों से पता चला है कि रंजीत सिंह एवं सतबीर सिंह के द्वारा सर्फ बनाने वाली कंपनी जो कि गुरूद्वारा साहिब का हाल तकरीबन 100000 / एक लाख रुपए का नुकसान किया है। वहीं सर्फ वाली कम्पनी को अपने घर ले गए हैं। जबकि प्रधान नही थे तो मामा – भगने ने मिल कर खिचड़ी पक्का सकते हैं। इसके चलते संगत में भारी आक्रोश है । मनोहर सिंह ने कहा कि जब से हम लोगों ने होश सम्भाली है आज तक गुरु नानक बस्ती साकची के 256 वोटर लिस्ट में नाम नहीं थे। ट्रस्टी रंजीत सिंह के लोगों ने असंवैधानिक रूप से नाम जोड़ दिया है। जो कि सरासर गलत है।

PLEASE READ THIS ALSO


CGPC NEWS-22 जून को साकची गुरुद्वारा प्रधान पद का चुनाव करने का निर्णय.


jamshedpur-ट्रस्टी रंजीत सिंह के खिलाफ गोलबंद हुई संगत।किया गया नुक्कड़ सभा।


jamshedpur-योग दिवस पर सुरिंदर सिंह छिंदे ने सिखे योग के गुर।


CGPC NEWS-22 जून को साकची गुरुद्वारा प्रधान पद का चुनाव को लेकर सीजीपीसी द्वारा तैयारी लगभग पूरी-भगवान सिंह

PREVIOUS NEWS

टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के आफिस में जड़ा ताला🔐

जमशेदपुर: कल टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में एक अजीब घटना घटी। जहां स्थानीय संगत द्वारा गुरुद्वारा आफिस मे ताला लगा दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर सिख मीडिया के संवाददाता गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और कारण जानने की कोशिश की।
💥वहा पहुंचने पर सरदार जसबीर सिंह पदरी ने बताया कि यह ताला स्थानीय सिख संगत द्वारा ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह के मनमानी रव्वैये के विरोध में लगाया गया है। जिसमें वह खुद भी शामिल थे। जसबीर सिंह पदरी ने कहा कि संगत में ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह के प्रति काफी रोष है। इसके पीछे का कारण आगामी चुनाव में उनके द्वारा गलत ढंग से बनाई गई वोटर लिस्ट है।
पदरी ने बताया कि रंजीत सिंह ने सोची समझी साजिश के तहत 256 वोट साक्ची के गुरुनानक बस्ती एवं हावड़ा ब्रिज के लोगों का बनाया है। जोकि हमें बिल्कुल नामंजूर है। उनके संज्ञान में मेन रोड हावड़ा ब्रिज का मात्र 12-15 वोटर पिछले कई साल से वोट डालते आये हैं। तो अब 256 वोट कैसे बन गए।
💥उन्होंने आशंका जताई है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश चल रही है।जसबीर सिंह पदरी के अनुसार इस बार ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह अपने भांजे को चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने साक्ची क्षेत्र के अपने समर्थकों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया है। ताकि उनके वोट से अपने भांजे को जिताया जाए।
💥पदरी ने एक महत्वपूर्ण बात का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब के 5 ट्रस्टी हैं। जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। और 2 बहुत ही वृद्ध होने की वजह से बीमार रहते हैं। और गुरुद्वारा साहिब नहीं आते। बचे हुए ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह ने इस बात का फायदा उठाया और मनमानी तरिके से अपने समर्थकों का वोटर लिस्ट में नाम शामिल किया।

💥जब संवाददाता ने पूछा कि इस बाबत ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह से बात हुई तो सरदार जसबीर सिंह पदरी ने बताया कि उनसे एक बार नहीं कई बार बात हुई है। लेकिन नतीजा नहीं निकला आखिर में न चाहते हुए भी संगत ने आफिस में ताला जड़ दिया।

इस बीच आगामी चुनाव के उम्मीदवार सरदार रंजीत सिंह टुईलाडुंगरी ने कहा कि उन्होंने इस बार के चुनाव में कन्डीडेट बनने की सोची है। किंतु जिस प्रकार से ट्रस्टी रंजीत सिंह ने वोटर लिस्ट जारी किया है। और लिस्ट मे साक्ची क्षेत्र के अपने समर्थन वाले 256 वोटर शामिल किए हैं। हमें बिल्कुल नामंजूर हैं। और हम इस वोटर लिस्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने ट्रस्टी रंजीत सिंह के संबंध में बताया कि ट्रस्टी रंजीत सिंह आफिस मे दोपहर 12 बजे आते हैं और 2 बजे चले जाते हैं। उस टाइम पर कोई भी नहीं रहता है। जिससे कम्यूनिकेशन गैप होता है। और वह मनमानी तरिके से जिसका दिल चाहे वोटर लिस्ट मे से नाम काट देते हैं। और जिसका दिल चाहे नाम जोड़ देते हैं। ट्रस्टी जैसे पद पर बैठकर ये काम करना बहुत ही शर्मनाक है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं हुआ है। लेकिन सुत्रों के अनुसार चुनाव लड़ने के लिए भामिया जी,जसबीर सिंह पदरी जी, एवं जसवंत सिंह भोमा जी के नामों पर कयास लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *