jamshedpur-योग दिवस पर सुरिंदर सिंह छिंदे ने सिखे योग के गुर।

jamshedpur
DAILY DOSE NEWS

जमशेदपुर: आज योग दिवस के मौके पर जमशेदपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
इसी क्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेता सीजीपीसी सदस्य सरदार सुरिंदर सिंह छिंदे ने गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क एवं साक्ची स्थित धालभूम क्लब में योग दिवस के मौके पर लगाए गए शिविर में हिस्सा लिया। जहाँ सैकड़ों लोगों द्वारा योग किया गया।

सुरिंदर सिंह छिंदे ने कहा कि आजकल के भागदौड़ की जिंदगी में जहाँ लोगों को नियमित रूप से भोजन करने का समय नहीं मिलता। उसके चलते लोग तरह तरह की बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं। ऐसे में योग और व्यायाम करके निरोगी जीवन जी सकते हैं।
इस मौके पर विशेष रूप से सुरिंदर सिंह छिंदे के अलावा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के सांसद श्री विद्युत वरन महतो, योग गुरु दीपक कुमार, पप्पू उपाध्याय, चिंटू सिंह, अमीश अग्रवाल, राना दा, आदि उपस्थित थे।

PLEASE READ THIS ALSO
PREVIOUS NEWS
जमशेदपुर के मुख्तार सिंह पिछले 7 सालों से नि:स्वार्थ भाव से लोगों को सिखाते हैं योग साधना।
जमशेदपुर: शहर के जाने माने योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह पिछले सात सालों से लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगसूत्र की शिक्षा दे रहे हैं।
61 वर्षीय योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी क्षेत्र के निवासी हैं। स्वभाव से धार्मिक एवं सामाजिक विचारधारा रखने वाले सरदार मुख्तार सिंह जप नाम योग साधना ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं। जिसकी स्थापना 2023 में की गई।
इस संबंध में योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह ने संवाददाता को बताया कि उन्होंने योग साधना की शिक्षा पतंजलि योगपीठ द्वारा जमशेदपुर में लगे शिविर से प्राप्त की। और जब उन्हें योगासन करने के फायदे महसूस हुए तो उन्होंने आम लोगों को योग से निरोग करने की ठान ली। और सबसे पहले इन्होंने गोलमूरी स्थित पार्क में लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी योग साधना शिविर लगाया और लोगों को योग करने के फायदे के बारे मे बताया।
अभी हाल में इनके द्वारा एग्रिको मैदान स्थित समर कैंप में योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। लगभग एक सप्ताह चले इस समर कैंप में इनके द्वारा प्रतिदिन 100 से 150 लोगों को योग की शिक्षा दी जाती थी।
शिविर में आने वाले लोग कई असाध्य रोगों से पिड़ित थे। और उन्हें शिविर में आकर योग करने से काफी राहत मिली।
जमशेदपुर में यहाँ लगता है प्रतिदिन शिविर।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह द्वारा जमशेदपुर के गोलमूरी स्थित विजयनगर में रामदेव बगान पार्क में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से लेकर 7 बजे तक योग की नि: शुल्क शिक्षा दी जाती है। योग गुरु मुख्तार सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग से कई असाध्य रोगों से छुटकारा पाने के लिए शिविर में जरूर आएं। और नि:शुल्क स्वास्थ्य पाकर जीवन में खुशियाँ प्राप्त करें।
योगासन में और विश्वास जगा।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह ने योग के बारे में आपबीती बताते हुए कहा कि उन्हें जब पैरालिसिस का अटैक हुआ तो प्रारंभिक डाक्टरी इलाज के उपरांत उन्होंने योग द्वारा अपने शरीर को जल्द ही दुबारा ठीक कर लिया। उन्होंने कहा कि योग से शरीर को तंदरुस्तऔर निरोगी रखा जा सकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण वह खुद हैं।
ध्यान साधना की शिक्षा भी देते हैं योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह।
मनुष्य के आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में लोग हर समय टेन्शन में रहते हैं। जिससे भूलने की बिमारी या याददाश्त में कमजोरी हो जाती है। इसके लिए योग में ध्यान साधना एक कारगर उपाय है। इस योग के द्वारा आप याददाश्त को मजबूत करने के साथ साथ मानसिक तनाव से निजात पा सकते हैं। योग गुरु मुख्तार सिंह ने इसकी शिक्षा बिहार के मुंगेर की संस्था द्वारा जमशेदपुर के गोलमूरी क्लब में लगे शिविर से प्राप्त की है।
योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह के शिविर में प्रतिदिन आने वाले मुख्य रूप से मंजू दास, परमजीत कौर, नूतन झा, मंजूला वर्मा, महादेव पात्रा, रमेश शर्मा, बलिराम साव, गुरप्रीत सिंह तथा गोलू आदि शिविर में प्रतिदिन आकर योग करके अपनी बिमारियों से छुटकारा पा चुके हैं। और निरोगी जीवन जी रहे हैं।