jamshedpur-शनिवार को जसवीर सिंह गांधी ने सीजीपीसी को पत्र लिख अपनी व्यथा व्यक्त की.

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

जसबीर सिंह गांधी ने लिखा सीजीपीसी को पत्र, साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद पर दावा ठोंक कहा- “मुझे बनाया जाए प्रधान”

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा में हरविंदर सिंह मंटू द्वारा स्वयं को प्रधान बनाने की घोषणा के बीच जसबीर सिंह गांधी ने भी “मुझे भी प्रधान बनाया जाए” का दावा ठोंक दिया है।
सीजीपीसी एवं पांच सदस्य चुनाव समिति को पत्र लिख उम्मीदवार जसवीर सिंह गांधी ने प्रधान घोषित करने की मांग की है। शनिवार को जसवीर सिंह गांधी ने सीजीपीसी को पत्र लिख अपनी व्यथा व्यक्त की है।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं

प्रत्याशी जसबीर सिंह गांधी ने खुद के प्रधान बनने के लिए दो प्रमुख कारण गिनाए हैं। पहला उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू चुनाव प्रक्रिया पूरी करने से पहले ही खुद को प्रधान घोषित कर चुके हैं और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में अरदास करवाई तथा प्रधान बनने की खुशी में जुलूस निकाला। शहर के सभी अखबारों में इस आशय का समाचार भी उन्होंने छपवाया। ऐसा कर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को सीधे ठेंगा दिखाया है और उसकी उम्मीदवारी खारिज की जानी चाहिए।
दूसरा कारण गिनाया है कि सरदार परमजीत सिंह काले शहर से बाहर चले गए हैं अर्थात उनकी चुनाव में रुचि नहीं है।

jamshedpur

ऐसे में चुनावी प्रक्रिया का पालन करने वाले वे ही एकमात्र उम्मीदवार है और ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा होनी चाहिए।
साकची में जसबीर सिंह गांधी ने कहा इस स्थिति में सीजीपीसी की पाँच सदस्यीय चुनाव समिति के सदस्य अमरजीत सिंह भामरा, नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, परविंदर सिंह सोहल, सुरजीत सिंह और लखविंदर सिंह मंटू को अयोग्य घोषित कर उन्हें (जसबीर सिंह गांधी) को प्रधान नियुक्त करने की घोषणा करें।

jamshedpur

जसबीर सिंह गांधी ने कहा सीजीपीसी की चुनाव समिति ने प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था जिसमे से एक प्रत्याशी परमजीत सिंह काले प्रक्रिया के लिए उपस्थित नहीं हो रहें है और हरविंदर सिंह मंटू अपने आप को प्रक्रिया के विरुद्ध पहले ही प्रधान घोषित कर चुके हैं इस लिहाज से प्रधान पद के लिए कसौटी पर वे (जसबीर सिंह गांधी) ही अकेले खरे उतरते हैं तो उन्हें ही प्रधान बना दिया जाना चाहिए।

PLEASE READ THIS ALSO


jamshedpur-सरकारी आयोजन के प्रयास में जुटे सरदार सोमू, मठारु के नेतृत्व में बने कमेटी.


jamshedpur-आषाढ़ माह की संग्राद पर साकची गुरुद्वारा में उमड़े श्रद्धालु, संगत ने छका गुरु का लंगर.


jamshedpur-साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव 22 जून को – चुनाव कमेटी


Sad News-सीतारामडेरा निवासी सरदार कृपाल सिंह का आकस्मिक निधन।

PREVIOUS NEWS

साकची गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार निशान सिंह ने शनिवार को शमशेर सिंह सोनी को महासचिव बनाया जबकि दमनजीत सिंह हनी को कोषाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को अंकेक्षक बनाया है। सरदार अमरप्रीत सिंह काले को कमिटी में सरंक्षक बनाया है।
शनिवार को निशान सिंह ने सदस्यों के साथ बैठक कर शमशेर सिंह सोनी को महासचिव पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है जबकि दमनजीत सिंह हनी को कोषाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को अंकेक्षक (ऑडिटर) मनोनीत किया है। इन सदस्यों के महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों के मनोनयन पर सबने अपनी सहमति जतायी है।
निशान सिंह ने कहा कि बहुत जल्द वे अपनी कमिटी का विस्तार करेंगे और गुरुद्वारा साहिब में सेवा कार्य फिर से पूरी शिद्दत के साथ गुरु महाराज का ओट आसरा लेकर संगत के सहयोग से आरम्भ किया जाएगा। निशान सिंह ने सरदार सरदूल सिंह, सरदार रणधीर सिंह, सरदार हरचरण सिंह सिद्धू, सरदार सिंह त्रिलोक सिंह बरियार को चेयरमैन बनाया है जबकि हरजीत सिंह मोनू, गुरदीप सिंह पप्पू, दलबीर सिंह डफू, सतपाल सिंह बॉबी, खजान सिंह सिद्धू को मुख्य सलाहकार बनाया है। बरयाम सिंह सिद्धू, जितेंद्र सिंह चावला, सतिंदरपाल सिंह बंटी, सुरजीत सिंह सबलोक, रघुबीर सिंह सिद्धू, साहिब सिंह, हरदीप सिंह भामरा को सलाहकार चुना है। इसके अलावा अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई जिन्हें जल्द भी पोर्टफोलियो दिए जाएंगे।
संरक्षक: अमरप्रीत सिंह काले, प्रधान: निशान सिंह, महासचिव: शमशेर सिंह सोनी, कोषाध्यक्ष: दमनजीत सिंह हन्नी, अंकेक्षक (ऑडिटर): सुखदेव सिंह
चेयरमैन: सरदार सरदूल सिंह, सरदार रणधीर सिंह, सरदार हरचरण सिंह सिद्धू, सरदार सिंह त्रिलोक सिंह बरियार। मुख्य सलाहकार: हरजीत सिंह मोनू, गुरदीप सिंह पप्पू, सतपाल सिंह बॉबी, खजान सिंह सिद्धू। सलाहकार: बरयाम सिंह सिद्धू, जितेंद्र सिंह चावला, सतिंदरपाल सिंह बंटी, सुरजीत सिंह सबलोक, रघुबीर सिंह सिद्धू, साहिब सिंह, हरदीप सिंह भामरा।
सदस्य: शमशेर सिंह सोनी, दमनजीत सिंह हन्नी, अजायब सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह, बलजीत संसोआ, रणबीर सिंह खनूजा, सतनाम सिंह घुम्मन, सुरजीत सिंह चीते, जसपाल सिंह जस्से, बलदेव सिंह, ताज सिंह, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह धांजल, पलविंदर सिंह सनहोत्रा, हरजीत सिंह, सतपाल सिंह राजू, सतपाल सिंह, अमरीक सिंह, अमरपाल सिंह, मनमीत सिंह, गुरदयाल सिंह, हरदयाल सिंह, कुलदीप सिंह काले, रविन्द्र सिंह रिंकू, करतार सिंह, जयमल सिंह, मनोहर सिंह मिट्टे, शैलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह टोची, अमरजीत सिंह गंभीर, दमनप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह पवि, मलकीत सिंह बरियार, मनजिंदर सिंह रंधावा, तरसेम सिंह, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह भामरा, जसविंदर सिंह पिंकी, अवतार सिंह काकू, प्रीतपाल सिंह, गुरनाम सिंह धालीवाल, अमरजीत सिंह काकू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *