Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में 12 मई से गुरमत ज्ञान समर कैंप का आगाज।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

जमशेदपुर:शहीद बाबा दीपसिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख बच्चों को अपने विरासत से जोड़ने हेतु आगामी 12 मई से गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जो 17 मई तक चलेगा।
इस संबंध में गुरमत ज्ञान समर कैंप के प्रभारी गुरदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक गतिविधियों से अवगत कराने का है। उन्होंने इस गुरमत ज्ञान समर कैंप के आयोजनकर्ता गुरुद्वारा कमेटी सीतारामडेरा के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कमेटी इस प्रकार के कार्यक्रम को बढ़ावा देकर समाज में एक अच्छा संदेश दे रही है।

jamshedpur

रुपरेखा की जानकारी

कार्यक्रम के रुपरेखा की जानकारी देते हुए कैंप कोआर्डिनेटर बीबी जसमीन कौर एवं बीबी हरमीत कौर ने बताया कि गुरमत ज्ञान समर कैंप 12 मई दिन सोमवार को शाम 4 बजे अरदास करने के उपरांत शुरू कर दिया जाएगा।
गुरमत ज्ञान समर कैंप का नियम।
इस कैंप के नियमों के संबंध में बीबी जसमीन कौर ने बताया कि इस कैंप में 4 साल से लेकर 20 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। और ये कैंप प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6-30 बजे तक चलेगा।

कैंप की विशेषता।
सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से आयोजित किये जाने वाले गुरमत ज्ञान समर कैंप के विशेषता की अगर बात करें तो इस कैंप मे बच्चों को नित्तनेम की सभी बाणिओं का पाठ करने की विधि, सिख इतिहास की जानकारी, क्विज़ कंपिटिशन में सिख धर्म संबंधित प्रशनोत्तरी, अपनी उम्र से बड़े और छोटे उम्र से बातचीत करने के तरीके और मुख्य रूप से ड्राइंग एवं दस्तार प्रतियोगिता के साथ साथ कई अन्य एक्टिविटी करवाई जाएगी। और कमेटी द्वारा कैंप में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा।

इंट्री फीस।
कैंप में हिस्सा लेने के लिए 100/- एक सौ रूपये इंट्री फीस रखी गई है। जिसके फार्म गुरुद्वारा साहिब में उपलब्ध हैं।
कैंप के कोआर्डिनेटर बीबी जसमीन कौर एवं बीबी हरमीत कौर ने कैंप मे हिस्सा लेने वाले बच्चों से आग्रह किया है कि वो अपने साथ नित्तनेम का गुटका एवं पानी की बोतल अवश्य लेकर आयें।
और ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।

7909043545,9304197594,7903879353

8603405152,9334256058

please read this also


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *