jamshedpur-लगातार चल रहे साप्ताहिक गुरमत विचार कार्यक्रम में श्रद्धालु ले रहे हैं रुचि।know more about it.
jamshedpur
Daily Dose News

सीतारामडेरा गुरुद्वारा में लगातार चल रहे साप्ताहिक गुरमत विचार कार्यक्रम में श्रद्धालु ले रहे हैं रुचि।
जमशेदपुर के शहीद बाबा दीपसिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चल रहे साप्ताहिक गुरमत विचार कार्यक्रम में जमशेदपुर के सिख श्रद्धालुओं की रुचि देखी जा रही है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर शनिवार को शाम रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत एक घंटे संगत को गुर इतिहास और गुरबाणी की महत्वता और गुरबाणी के अनुसार जीवन यापन करने के बारे में बताया जाता है। और हर बार अलग अलग टॉपिक पर कथा विचार करके संगत को जागरूक करने और गुरु द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है।
ये समाचार आप गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तार कंपनी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एशोसिएशन, सिख विजडम, मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने संवाददाता को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में हर शनिवार को एक विशेष दिवान होता है। जिसमें शहर के अलग अलग सिख प्रचारक अपनी हाजरी भरकर संगत को गुरमत विचार से अवगत कराते हैं। जिसमें संगत भी भरपूर संख्या में हाजरी भरकर कार्यक्रम का लाभ उठा रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
महासचिव सरदार अविनाश सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहते हैं। उन्होंने जमशेदपुर की सिख संगत से अपील करते हुए कहा कि इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में और क ई आयोजन किये जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप बच्चों को गुरमुखी भाषा का ज्ञान देने के लिए प्रत्येक रविवार को पंजाबी की क्लास चलती है।सिखों की पहचान मानी जाने वाली दस्तार की सिखलाई कैम्प और दस्तार सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤਾਰ ਕੰਪਨੀ,ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,ਅਤੇ ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
